कोच्चि में पॉलिटेक्निक छात्रावास से दो किलो गांजा जब्त

Kerala: Two kg of marijuana seized from polytechnic hostel in Kochi,

Kerala: केरल के कलमस्सेरी स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के पुरुष छात्रावास से दो किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। पुलिस ने शुक्रवार 14 मार्च को ये जानकारी दी। Kerala

Read Also: डेनवर हवाई अड्डे पर विमान में आग लगी, यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार 13 मार्च की रात की गई छापेमारी में तीन छात्रों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दो छात्रों को थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया, जबकि कोल्लम के कुलाथुपुझा निवासी 21 वर्षीय एक युवक के खिलाफ एक अलग प्राथमिकी दर्ज की गई।

Read Also: आज से असम और मिजोरम के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे अमित शाह, ऑल बोडो स्टूडेंट्स यूनियन की बैठक में होंगे शामिल

इसने बताया कि इस छात्र के कमरे से प्राधिकारियों ने 1.909 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार, ये प्रतिबंधित सामान बिक्री और निजी इस्तेमाल दोनों के लिए था। पुलिस ने बताया कि दूसरी प्राथमिकी में दो अन्य छात्रों के नाम हैं, जिनके पास से 9.70 ग्राम गांजा बरामद किया गया।उन्हें थाने से जमानत मिल गई और पुलिस ने संदिग्धों से मादक पदार्थ के अलावा दो मोबाइल फोन और पहचान पत्र भी जब्त किए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *