Bollywood: मुश्किल में फंसे इन्फ्लुएंसर Orry, कटरा के नामचीन होटल में शराब पीने का लगा गंभीर आरोप

Bollywood Celebrities ORI:

Bollywood Celebrities Orry: सोशल मीडिया ‘इन्फ्लूएंसर’ ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी सहित आठ लोगों के खिलाफ रियासी जिले में माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा के आधार शिविर कटरा के एक होटल में शराब पीने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बयान में बताया कि आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और ‘‘लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के कारण उन्हें पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई है।

Read also- Supreme Court on CAG: कैग की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

शराब पीने का लगा गंभीर आरोप- कटरा पुलिस थाने को 15 मार्च को शिकायत मिली थी कि एक होटल में ठहरे कुछ मेहमान नियमों का उल्लंघन करते हुए परिसर में शराब पीते पाए गए।इसके बाद आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।पुलिस के अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा, ‘‘ओरहान अवत्रामणि, दर्शन सिंह, पार्थ रैना, रितिक सिंह, राशि दत्ता, रक्षिता भोगल, शगुन कोहली और अनास्तासिला अर्जामास्कीना ने होटल परिसर में शराब पी जबकि उन्हें बताया गया था कि माता वैष्णो देवी मंदिर के निकट होने के कारण होटल के अंदर शराब पीना और मांसाहारी भोजन करना वर्जित है।’

Read also-तुलसी गबार्ड और राजनाथ सिंह ने कई मुद्दों पर चर्चा की, रक्षा संबंधों के विस्तार पर दिया जोर

FIR दर्ज –  उन्होंने कहा, ‘‘रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक परमवीर सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों को पकड़ने और धार्मिक स्थल पर ऐसे किसी भी कृत्य को कतई बर्दाश्त नहीं करने का उदाहरण स्थापित करने के निर्देश जारी किए, जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *