प्रयागराज में निषादराज के जन्मोत्सव के अवसर पर CM योगी ने किया कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज के शृंगवेरपुर धाम में निषादराज गुह्य के जन्मोत्सव के अवसर पर प्रभु श्री राम एवं निषादराज से जुड़ी कथाओं पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं 579 करोड़ की 181 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया है। इस दौरान एक छोटे बच्चे ने शिव तांडव स्तोत्र की कुछ पंक्तियां CM योगी के सामने प्रस्तुत की, जोकि एक बड़ा ही मनमोहक और भक्तिपूर्ण क्षण था।

Read Also: IPL 2025: RCB को हराने के बाद GT के कप्तान शुभमन गिल बोले- मेरी नजर खेल पर है, शोर पर नहीं

आपको बता दें, CM योगी ने प्रयागराज में प्रभु श्री राम एवं राजा निषाद से जुड़ी कथाओं पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि, “महाकुंभ के उपरांत चैत्र नवरात्रि की पंचमी तिथि पर मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के सखा निषादराज के जन्मोत्सव के अवसर पर यहां आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैं इस अवसर पर निषादराज की स्मृतियों को नमन करते हुए आप सभी का अभिनंदन करता हूं। हम लोग भारत के इतिहास की भूमि पर खड़े हैं।

उन्होंने कहा हजारों वर्ष पहले भगवान श्री राम जब अपने पूज्य पिता के वचन का मान रखने के लिए अयोध्या छोड़कर वन के लिए प्रस्थान कर रहे थे, तब इसी शृंगवेरपुर की धरा पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम महर्षि भारद्वाज के आश्रम जाने से पहले मां गंगा को पार करने के लिए पहुंचे थे। उस समय जो मित्रता भगवान राम और निषादराज के बीच में देखने को मिल रही थी वहीं मित्रता आज BJP और निषादराज पार्टी की देखने को मिल रही है।

इसके साथ ही उन्होंने सरकार की योजनाओं को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत 1,400 मत्स्यपालकों को 20 करोड़ वितरित हुए हैं। डबल इंजन की BJP सरकार आने के बाद ही आज यहां पर प्रभु श्री राम और निषादराज के मिलन का भव्य स्मारक, निषादराज पार्क के रूप में आपको देखने को मिल रहा है। प्रभु श्री राम और निषादराज की कृपा से ही महाकुंभ के जरिए प्रयागराज को विश्व में एक नई पहचान मिली है। प्रयागराज में नई मणियाँ जुड़ी हैं। श्री हनुमान जी का कॉरिडोर बन गया है, श्री अक्षयवट जी कॉरिडोर बन गया है, माँ सरस्वती कॉरिडोर बन गया है, पातालपुरी कॉरिडोर बन गया है, श्री नागवासुकि जी का कॉरिडोर बन गया है, दशाश्वमेध घाट कॉरिडोर बन गया है और द्वादश माधव कॉरिडोर का निर्माण भी हो गया है।

महाकुम्भ-2025, प्रयागराज ने देश को, उत्तर प्रदेश को और सनातन धर्मावलंबियों को एक नई पहचान दिलाई है। दुनिया के सामने मिसाल प्रस्तुत की है, इतना बड़ा आयोजन कोई ‘रामभक्त’ ही कर सकता है। CM योगी ने निषादराज गुह्य की जन्म जयंती के अवसर पर प्रभु श्री राम एवं राजा निषाद से जुड़ी कथाओं तथा ODOP पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ एवं ​विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र का वितरण भी हुआ। निषादराज की पावन स्मृतियों को नमन एवं जनपद वासियों को हार्दिक बधाई!

Read Also: मुंबई में रजा अकादमी ने वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ किया प्रदर्शन

इसके साथ ही वक्फ (संशोधन) विधेयक का मुद्दा उठाते हुए CM योगी ने कहा कि हम आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी एवं माननीय गृहमंत्री @AmitShah जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने वक्फ बोर्ड की मनमानी पर लगाम लगाकर अत्यंत महत्वपूर्ण वक्फ (संशोधन) विधेयक-2025 को लोकसभा में पारित किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *