फिल्म जाट’ में ईसाइयों की ‘भावनाएं आहत करने’ के आरोप में सनी देओल के खिलाफ FIR दर्ज

film Jaat : जाट’ फिल्म के एक सीन को लेकर अभिनेता सनी देओल, रणदीप हुड्डा और तीन अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।पुलिस के अनुसार, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फिल्म के एक सीन से ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। पुलिस ने बताया कि ये शिकायत विकलव गोल्ड नाम के, ईसाई समुदाय के एक नेता ने दर्ज कराई है।

Read also- गर्मियों के मौसम में सेहत के लिए वरदान, रोजाना खाए ककड़ी मिलेंगे बेमिसाल फायदे

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 10 अप्रैल को रिलीज हुई ‘जाट’ फिल्म में ऐसे सीन हैं जो ईसा मसीह और ईसाई धार्मिक प्रथाओं का अपमान करते हैं। शिकायत में ये भी सवाल उठाया गया कि फिल्म को गुड फ्राइडे (18 अप्रैल) के आसपास क्यों रिलीज किया गया। जालंधर कैंट थाने के प्रभारी (एसएचओ) संजीव कुमार ने कहा कि अभिनेता सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार, निर्देशक गोपीचंद और निर्माता नवीन को मामले में नामजद किया गया है।एसएचओ ने कहा, “एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 के तहत दर्ज की गई है।”

Read also- बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के कुछ कदमों की वजह से उसे दी गई पारगमन सुविधा वापस ली

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *