अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 19.71 करोड़ रुपये कमाए

#Raid2BoxOffice, #Raid2Collection, #Raid2Day1, #AjayDevgn, #Raid2, #KesariChapter2, #AkshayKumar, #Bollywood, #BoxOfficeSuccess, #Jaat,

Raid 2 Vollection: टीवी इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन इस दिनों अपनी फिल्म ‘रेड 2’ के लिए काफी सुर्खियों में हैं.फिल्म ‘रेड 2’ के लिए रिलीज से एक दिन पहले जिस तरह एडवांस बुकिंग हो रही थी, उससे अंदाजा होने लगा था कि ये फिल्म पहले ही दिन दमदार शुरुआत करने वाली है. आपको बता दें कि पहले दिन अजय की फिल्म ने जिस तरह की कमाई की है उसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी.Raid 2 Vollection

Read also- भारतीय वायुसेना ने शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर विमानों के उतरने और उड़ान भरने का अभ्यास किया

‘रेड 2’ के शुरुआती अनुमानों में लोग इसे डबल डिजिट यानी 10 करोड़ तक पहुंचने वाली फिल्म मान रहे थे. अजय देवगन अभिनीत “रेड 2” ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 19.71 करोड़ रुपये की कमाई की। निर्माताओं ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रितेश देशमुख और वाणी कपूर भी हैं। ये गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

Read also- साल्ट लेक के सेक्टर 5 में ‘रासायनिक गोदाम’ में लगी आग, दमकल की 12 गाड़ियां तैनात

प्रोडक्शन बैनर टी-सीरीज ने एक्स हैंडल पर अपडेट शेयर किया। कैप्शन में लिखा था, “सिस्टम हिलने वाला है और उसकी जबरदस्त शुरुआत हो चुकी है। पोस्ट में फिल्म का पोस्टर था जिस पर बॉक्स ऑफिस नंबर लिखे हुए थे।ये फिल्म 2018 की फिल्म “रेड” का सीक्वल है जिसमें देवगन ने आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका निभाई थी। इसका निर्देशन गुप्ता ने किया था.

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *