अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- जो बाइडेन की बीमारी के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ

Donald Trump: 

Donald Trump: पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को स्वास्थ्य जांच में प्रोस्टेट कैंसर होने का पता चला है। इस पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जताया।
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मेलानिया और मैं जो बाइडेन के हाल ही में मेडिकल डाइग्नोस को सुनकर बहुत दुखी हैं। हम उन्हें और उनके परिवार के प्रति प्रार्थना करते हैं और उनके शीघ्र और सफल स्वस्थ्य होने की कामना करते हैं।अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रोस्टेट कैंसर से जूझ रहे हैं।

Read also- विदेश सचिव विक्रम मिस्री आज संसदीय समिति को देंगे भारत-पाक सैन्य संघर्ष की जानकारी

बाइडेन कार्यालय ने बताया कि 82 साल के पूर्व राष्ट्रपति की यूरिन संबंधी परेशानियों के कारण जांच की गई जिसमें डॉक्टरों को उनके ‘प्रोस्टेट’ में एक गांठ का पता चला।शुक्रवार को उनके ‘प्रोस्टेट कैंसर’ से पीड़ित होने की पुष्टि हुई और जांच में ये भी पता चला कि कैंसर की कोशिकाएं हड्डी तक फैल गई हैं।बाइडन के कार्यालय ने बताया कि बीमारी का ये अधिक गंभीर रूप है।कार्यालय के अनुसार, ‘‘पूर्व राष्ट्रपति और उनका परिवार चिकित्सकों के साथ उपचार के संबंध में विचार विमर्श कर रहा है।’

Read also- कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ विवादित टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई

प्रोस्टेट कैंसर’ की गंभीरता को ‘ग्लीसन स्कोर’ पर क्रम दिया जाता है। यह स्कोर छह से 10 तक होता है जिसमें आठ, नौ और 10 स्कोर अत्यधिक गंभीर श्रेणी में आते हैं।बाइडेन के कार्यालय ने कहा कि उनका स्कोर नौ है, जो दर्शाता है कि उनका कैंसर अत्यधिक गंभीर की श्रेणी में आता है।बाइडेन की बीमारी सामने आने पर कई नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि वह इस खबर से दुखी हैं।उन्होंने कहा, ‘‘हम जो के शीघ्र और पूरी तरह से स्वस्थ होने की कामना करते हैं।


पूर्व उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘जो एक योद्धा हैं और मुझे पता है कि वह उसी ताकत और आशा के साथ डटकर इस चुनौती का भी मुकाबला करेंगे, जिसने हमेशा उनके जीवन और नेतृत्व को परिभाषित किया है।’’पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा कि उनकी प्रार्थनाएं बाइडन के साथ हैं, उन्होंने उनकी दृढ़ता की सराहना की।ओबामा ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘किसी ने भी कैंसर का सफल उपचार खोजने के लिए जो से ज्यादा काम नहीं किया है और मुझे यकीन है कि वह अपने विशिष्ट संकल्प और शालीनता के साथ इस चुनौती से लड़ेंगे।’’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *