Vikram Misri US Visit: अमेरिका रवाना हुए विदेश सचिव विक्रम मिसरी, भारत-अमेरिका रिश्तों में आएगी नई मजबूती

Vikram Misri US visit, India-US compact, Foreign Secretary Vikram Misri, India-US relations, Narendra Modi Washington visit, US administration officials, India-US strategic partnership, Pawan Kapoor US visit, Donald Trump administration, February Washington visit"

 Vikram Misri US Visit: विदेश सचिव विक्रम मिसरी मंगलवार से अमेरिका के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि फरवरी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वाशिंगटन यात्रा के बाद मिसरी अमेरिका का दौरा कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक विदेश सचिव विक्रम मिसरी 27 से 29 मई को वाशिंगटन डीसी का दौरा करेंगे

Read also- पंचकूला में एक ही परिवार के सात लोग कार के अंदर मृत मिले, पुलिस को आत्महत्या का संदेह

अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। यह यात्रा फरवरी में प्रधानमंत्री की अमेरिका यात्रा के बाद की है जब दोनों पक्षों ने 21वीं सदी के लिए भारत-अमेरिका काम्पैक्ट (सैन्य साझेदारी, त्वरित वाणिज्य एवं प्रौद्योगिकी के लिए अवसरों को बढ़ावा देना) कार्यक्रम शुरू किया था।

Read also- CM रेखा गुप्ता ने उप-राज्यपाल के रूप में वीके सक्सेना के 3 साल के कार्यकाल की सराहना की

इस दौरान भारत और अमेरिका ने कई क्षेत्रों में कई पहलों के साथ अपने संबंधों को मजबूत किया। जनवरी में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दूसरे कार्यकाल का पदभार ग्रहण करने के बाद यह पीएम मोदी की पहली अमेरिकी यात्रा थी। पीएम मोदी ट्रंप के दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद अमेरिका का दौरा करने वाले पहले कुछ विश्व नेताओं में से एक हैं और उन्हें नए प्रशासन के बमुश्किल तीन सप्ताह के भीतर अमेरिका आने का निमंत्रण मिला था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *