पीएम मोदी ने Vande Bharat Train को दिखाई हरी झंडी

Vande Bharat Train: पीएम मोदी ने आज जम्मू कश्मीर में कई विकास योजनाओं की सौगात दी है।पीएम मोदी ने कश्मीर को रेलवे कनेक्टिविटी से जोड़ते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है।पीएम मोदी ने चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का तिरंगा दिखाकर उद्घाटन किया। इसके बाद अंजी ब्रिज और कटरा में कश्मीर की पहली ट्रेन कटरा-श्रीनगर वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई।

Read also- Sports News: पीयूष चावला ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की

पीएम मोदी ने कटरा में करीब 46000 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। अपने भाषण में पीएम मोदी ने आतंकवाद, पाकिस्तान और कश्मीर के टूरिज्म का जिक्र किया।पीएम ने कहा कि, ‘दुर्भाग्य से हमारे पड़ोस का देश, मानवता का विरोधी, मेलजोल का विरोधी है। वह ऐसा देश है जो गरीब की रोजी-रोटी का भी विरोधी है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में जो हुआ, वह इसी का उदाहरण है,पाकिस्तान ने इंसानियत और कश्मीरियत पर हमला किया,हमने 6 मई को उस पर कयामत बरसा दी।

Read also- बॉलीवुड अभिनेत्री Vamika Gabbi मुंबई एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट, कैजुअल लुक में दिखी बेहद स्टाइलिश

पीएम मोदी ने कहा कि 3 तारीख से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। ईद का भी माहौल है। ये सब आतंकी हमले से डिगने वाला नहीं है। पीएम ने कहा कि ये नरेंद्र मोदी का वादा है कि विकास रुकने नहीं दूंगा। कोई बाधा आएगी तो उसे मोदी का सामना करना पड़ेगा।पीएम मोदी ने आगे कहा कि पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर पर अपनी शिकस्त याद आएगी। पाकिस्तान ने कभी नहीं सोचा था कि भारत उनके यहां अंदर जाकर आतंक के ठिकानों पर हमला करेगा। पीएम मोदी ने कहा कि आतंक की इमारतें खंडहर बन गई हैं।पीएम मोदी ने कहा कि इससे पाकिस्तान बौखला गया और उसने ये गुस्सा जम्मू, पुंछ समेत कई इलाकों में घर, मंदिर, गुरुद्वारों पर शेलिंग कर निकाला पर आपने जैसे मुकाबला किया, वो हर देशवासी ने देखा। आपके साथ देशवासी पूरी शक्ति के साथ खड़े हैं।

पीएम मोदी ने कश्मीर को जोड़ने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंदी दिखाई। नॉर्दर्न रेलवे 7 जून से कटरा-श्रीनगर रूट पर वंदे भारत ट्रेन सर्विस शुरू कर देगी।कश्मीर बर्फबारी के सीजन में देश के दूसरे हिस्सों से कट जाता है। नेशनल हाईवे-44 बंद होने से घाटी जाने का भी बंद हो जाता है। इसके अलावा भी सड़क के रास्ते जम्मू से कश्मीर जाने में 8 से 10 घंटे का समय लग जाता था।अब कश्मीर में ट्रेन शुरू होने से यह सफर करीब तीन घंटे में पूरा हो जाएगा।पीएम मोदी ने कहा कि, चिनाब ब्रिज हो या अंजी ब्रिज, ये जम्मू और कश्मीर दोनों क्षेत्रों की समृद्धि का जरिया बनेंगे। इससे टूरिज्म के साथ रेल कनेक्टिविटी और बिजनेस भी बढ़ेगा। इससे इंडस्ट्री को गति मिलेगी। कश्मीर के सेब देश के बड़े बाजारों तक समय पर पहुंच पाएंगे। पीएम ने कहा कि, केंद्र में बीजेपी-एनडीए की सरकार को अब 11 साल हो रहे हैं। ये 11 साल गरीब कल्याण के नाम समर्पित रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *