गुजरात: कल राजकोट में होगा पूर्व CM विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार, DNA का हुआ मिलान

अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए 32 लोगों के DNA सैंपल फिलहाल मैच हुए हैं। जिसमें 14 शवों की पहचान के बाद उनके परिजनों को सौंपा गया है। वहीं विमान हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी के DNA का भी अब मिलान हो गया है। जल्द ही परिजनों को उनका पार्थिव शरीर सौंपा जाएगा और कल राजकोट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Read Also: उत्तराखंड: गौरीकुंड के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना में 7 लोगों की मौत, हादसे पर गरमाई सियासत

आपको बता दें, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के पार्थिव शरीर के DNA सैंपल का उनके परिजनों के DNA नमूनों से मिलान हो गया है। यह जानकारी राज्य के एक मंत्री ने रविवार को दी है। पूर्व CM रूपाणी एअर इंडिया के उस विमान में सवार थे जो 12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के DNA सैंपल आज पूर्वाह्न 11.10 बजे (उनके परिवार के सदस्यों के DNA सैंपल से) मेल खा गए हैं।’’

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रूपाणी के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की है और उन्हें DNA मिलान के बारे में जानकारी दी है। लंदन जाने वाले विमान में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे जिनमें से 241 की मौत हो गई थी। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी की भी मौत हो गई थी, वहीं एकमात्र यात्री चमत्कारिक रूप से बच गया। DNA सैंपल के मैच होने और परिजनों को पार्थिव शरीर सौंपे जाने के बाद अब कल राजकोट में राजकीय सम्मान के साथ गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *