Kochi: इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, नागपुर में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Bomb Threat call : मस्कट से मंगलवार को कोच्चि पहुंची और दिल्ली के लिए रवाना हुई इंडिगो की फ्लाइट में बम रखे होने की धमकी मिली, जिसके बाद निरीक्षण के लिए विमान को नागपुर हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया।कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड (सीआईएएल) ने ये जानकारी दी।सीआईएएल ने कहा कि इंडिगो की उड़ान के बारे में आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी मिली थी। ये उड़ान 157 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्यों के साथ सुबह नौ बज कर 31 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी।

Read also- Ahmedabad Plane Crash: डीएनए मिलान से हुई 135 मृतकों की शिनाख्त, परिजनों को सौंपे गए शव

सीआईएएल ने कहा कि इसके बाद, एक ‘बम खतरा आकलन समिति’ (बीटीएसी) बुलाई गई और धमकी को ‘‘विशिष्ट’’ घोषित किया गया।सीआईएएल के अनुसार, ‘‘सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद विमान को नागपुर हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया और वर्तमान में उसका निरीक्षण किया जा रहा है।’’इसने कहा कि सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद, विमान को दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा।

Read also- Sports News: न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम का बड़ा ऐलान, कप्तान सोफी डिवाइन विश्व कप के …

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *