मारुति के मानेसर साइडिंग में भारत के सबसे बड़े गति शक्ति मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल का किया गया उद्घाटन

रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज मारुति उद्योग मानेसर में भारत के सबसे बड़े गतिशक्ति मल्टी-मॉडल कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन किया एवं मारुति साइडिंग से प्रथम रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया है।

Read Also: जाति जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, केंद्र सरकार से की बड़ी मांग

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज हरियाणा मेंब मारुति सुजुकी के मानेसर साइडिंग में भारत के ससे बड़े गति शक्ति मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल का उद्घाटन किया है। इस मौके पर मारुति साइडिंग से प्रथम रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया है। इस मौके को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ख़ास पल बताया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी कहा कि आज हम सभी एक महत्वपूर्ण क्षण के साक्षी बन रहे हैं क्योंकि मारुति सुजुकी का मानेसर प्लांट भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल रेल साइडिंग परियोजना का शुभारंभ कर रहा है।

रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि पिछले 2-2.5 वर्षों में एक मुहिम चलाकर जनरल कोच बढ़ाने की व्यवस्था की गई थी। तो जनरल कोच बढ़ाने का काम आज इस लेवल पर पहुंचा है कि रेलवे में केवल एक साल में करीब-करीब 1200 से ज्यादा जनरल कोच बढ़ाए गए है।

रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि पैसेंजर गाड़ियों को अपग्रेड करने के लिए 100 मेन लाइन ईएमयू जिसको शॉर्ट फॉर्म में मेमू बोलते हैं 100 ऐसी गाड़ियां बनाई जाएंगी। रेलमंत्री ने आगे कहा है कि 50 और नमो भारत गाड़ी को बनाने का फैसला लिया गया है यानी 150 नई पैसेंजर गाड़ियां जब ट्रिक पर आएगी तो उसका भी लाभ हमारे सभी यात्रियों को बहुत मिलेगा।

पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत विकसित इस टर्मिनल का उद्देश्य रेल और सड़क लॉजिस्टिक्स को एकीकृत करके माल ढुलाई की दक्षता को बढ़ाना है। इस अत्याधुनिक सुविधा से ऑटोमोबाइल परिवहन के लिए पारगमन समय और लॉजिस्टिक्स लागत में उल्लेखनीय कमी आयेगी वही औद्योगिक उत्पादकता को बढ़ावा मिलने और मेक इन इंडिया पहल को समर्थन मिलेगा।

Read Also: हरियाणा में लिंगानुपात सुधारने के लिए गठित राज्य टास्क फोर्स की बैठक में क्या दिशा-निर्देश दिए गए?-जानिए

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तत्काल टिकट को लेकर भी बड़ा बयान दिया और कहा कि कई मुद्दे उठाए गए थे कि कई लोग तत्काल टिकट को ब्लॉक करने के लिए बॉट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन 1 जुलाई से केवल वे ही तत्काल टिकट बुक कर पाएंगे जिनका केवाईसी हो चुका है। बुकिंग विंडो पर भी केवल वही लोग टिकट पा सकेंगे जो अपना आईडी दिखाएंगे। बीकानेर डिवीजन में एक और नया अपडेट लागू किया गया है- पहले, आरक्षण चार्ट केवल 4 घंटे पहले दिखाया जाता था, लेकिन अब हमने इसे 24 घंटे पहले दिखाने का प्रयोग किया है। हमें यात्रियों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *