भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की महिला पर्वतारोहण टुकड़ी को लद्दाख शिखर के लिए दिल्ली से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ITBP के प्रवक्ता ने बताया कि 29 सदस्यीय दल केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में 7,135 मीटर की ऊंचाई पर स्थित माउंट नन पर चढ़ेगा।
Read Also: UP मंत्रिमंडल ने अयोध्या में NSG केंद्र की स्थापना के लिए आठ एकड़ भूमि देने को मंजूरी दी
इस दल की अगुवाई कमांडेंट भनिता तिमुंगपी कर रही हैं। इसे ITBP के महानिदेशक (DG) राहुल रसगोत्रा ने यहां आईटीबीपी मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया।
ITBP के प्रवक्ता ने कहा, “ये ऐतिहासिक अभियान महिला सशक्तिकरण, साहसिक भावना, सबसे ऊंचे और कठिन इलाकों में पर्वतारोहण क्षमताओं को बढ़ावा देने के लिए ITBP की प्रतिबद्धता को दिखाता है।”
