भारी बारिश से जन-जीवन प्रभावित… मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी

Madhya Pradesh: Heavy rains affect public life... 'Red alert' issued for Mandla, Seoni and Balaghat districts, Rain, IMD, Weather, Weather Updates, rain, weather, meteorological department, today's weather, temperature- #rain, #IMDb, #weather, #WeatherUpdate, #LatestNews, #rain, #meteorological, #temperature

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। राज्य की कई नदियां उफान पर हैं। बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया है। मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी हिस्से में पड़ने वाले मंडला, सिवनी और बालाघाट जिलों के लिए भारी बारिश का रेड एलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में 27 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई।  Madhya Pradesh: 

Read Also: नोएडा की महिला वकील को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर ठगी करने के मामले में 3 गिरफ्तार

अधिकारियों ने बताया कि जबलपुर और मंडला जिलों को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भूस्खलन के बाद यातायात जाम हो गया। उन्होंने बताया कि भारी बारिश से सिवनी में थावर नदी का स्तर बढ़ गया, जिसके बाद आसपास के इलाकों के संपर्क मार्ग कुछ वक्त के लिए बंद कर दिए गए।

Read Also: वाराणसी में गंगा का स्तर बढ़ा, घाटों पर अंतिम संस्कार में परेशानी

वहीं, डिंडोरी कलेक्टर नेहा मारव्या और मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने शनिवार तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार 4 जुलाई को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच जबलपुर में सबसे ज्यादा 72 मिमी बारिश हुई। बैतूल, दतिया, ग्वालियर, हरदा और मुरैना समेत 17 जिलों में भारी बारिश (64.5 मिमी से 115.5 मिमी) के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *