प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग से गदगद हुए R. Madhavan बोले- आप पर गर्व है कि आपने नई ऊंचाइयों…

R. Madhavan: अभिनेता आर. माधवन ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस की हालिया फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ के प्राइम वीडियो पर विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाली मूवी बनने पर उनकी सराहना की।आर. माधवन ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा किया, जिस पर ‘वन ऑन प्राइम वीडियो वर्ल्डवाइड’ लिखा था।उन्होंने लिखा, ‘‘आप पर गर्व है कि आपने नई ऊंचाइयों को छुआ और वो सब किया जिसका हम सपना देखते हैं।फिल्म में आपका काम शानदार है।आपकी जीत खुद की जीत सी लगती है।’

Read also- तमिल फिल्म से डेब्यू करेंगे पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना, इस मूवी में आएंगे नजर

प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में माधवन को धन्यवाद देते हुए लिखा, ‘‘धन्यवाद दोस्त। आपके उत्साहवर्धक शब्दों का आभार।’मशहूर फिल्म ‘नोबडी’ के निदेशक इलिया नैशुलर ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। ये फिल्म दो जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई। इस फिल्म में जॉन सीना और इद्रिस एल्बा ने भी अभिनय किया हैं।प्रियंका ने इसमें एमआई-छह एजेंट नोएल बिसेट की भूमिका निभाई है।

Read also- हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जारी, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *