दिल्ली हिंसा- उमर खालिद और शरजील इमाम की रिमांड 30 दिन के लिए बढ़ाई गई

नई दिल्ली (रिपोर्ट- विनय सिंह): नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हुई हिंसा मामले में आरोपी उमर खालिद और शरजील इमाम को कड़कड़डूमा कोर्ट ने 30 दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया है। अब यह दोनों 20 नवंबर तक पुलिस रिमांड में रहेंगे। इससे पहले गुरुवार को खालिद की न्यायिक हिरासत खत्म हो चुकी है।

गुरुवार को सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस की तरफ से उमर खालिद के लिए 30 दिन की रिमांड मांगी गई थी। खालिद और शरजील इमाम को यूएपीए के तहत गिरफ्तार किया गया है। सुनवाई के दौरान उमर खालिद ने जेल प्रशासन पर भी कई आरोप लगाए थे।

उमर खालिद के वकील द्वारा कोर्ट को बताया गया कि सुरक्षा के नाम पर उमर खालिद को उसके सेल से बाहर नहीं निकलने दिया जाता है और ना ही किसी से बात करने दी जाती है। जिससे उसका मानसिक संतुलन खराब हो रहा है।

Also Read- कोरोना के कारण जेल से रिहा किए गए कैदियों की अब सरेंडर करने की बारी !

इससे पहले उमर खालिद की तरफ से ही कोर्ट में सुरक्षा की मांग की गई थी, जिसके बाद कोर्ट ने खालिद को सुरक्षा देने के लिए तिहाड़ प्रशासन को निर्देश दे दिए थे।

आपको बता दें कि इसी साल फरवरी में नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में सीएए और एनआरसी के विरोध में दंगे हुए थे। जिसमें कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। उमर खालिद और शरजील इमाम जेएनयू के पूर्व छात्र हैं। हिंसा के लिए भड़काने सहित कई अन्य गंभीर आरोप इन दोनों पर लगाए गए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *