‘मुफ्त कोरोना वैक्सीन’ के वादे की सियासत में सीएम केजरीवाल की एंट्री !

aam aadmi party, CM अरविंद केजरीवाल और डिप्‍टी CM मनीष सिसोदिया को....
नई दिल्ली (रिपोर्ट- अनिल कुमार सिंह): बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी के बिहार के लोगों को ‘फ्री कोरोना वैक्सीन’ देने के वादे पर देश में सियासत गरमा गई है। पूरा विपक्ष मोदी सरकार को घेरने में लगा है। इस जंग में अब दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की भी एंट्री हो गई है। केजरीवाल ने बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वैक्सीन पर सबका अधिकार है न कि केवल एक राज्य का।
कोरोना वैक्सीन कब तक बन का तैयार होगी उस पर अभी पूरे विश्व मे सिर्फ कयास ही लगाए जा रहे है। लेकिन ये बिहार के चुनाव में अभी से जरूर पहुँच गई है। दिल्ली के शास्त्री पार्क-सीलमपुर फ्लाइओवर का उद्घाटन करने पहुंचे सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश को फ्री कोरोना वैक्सीन मिलनी चाहिए। इस पर सबका हक है। इस समय पूरा देश कोरोना वायरस से परेशान है। लिहाजा, पूरे देश में फ्री कोरोना वैक्सीन मिलनी चाहिए।

मुफ्त कोरोना वैक्सीन पर सियासत !

केजरीवाल ने दिल्ली वासियों के लिए साफ कर दिया। कि जब वैक्सीन आएगी तो तब देखेंगे कि ये कैसी और कितने की है। इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी फ्री कोरोना वैक्सीन मामले पर मोदी सरकार को घेरा था।
गौरतलब है कि बीजेपी ने ‘संकल्प पत्र’ जारी करते हुए कहा था कि कोरोना टीक आने पर बिहार के लोगों को मुफ्त में दिया जाएगा। बीजेपी के इस ऐलान के बाद देश में सियासत गरमा गई है।

Also Read: बिहार चुनाव- बीजेपी के मुफ्त कोरोना वैक्सीन देने के वादे पर घमासान, विपक्ष हुआ हमलावर

साल 2014 के चुनावी वादों में बीजेपी नेताओं ने ही कहा था कि गरीबों के अकाउंट में पंद्रह लाख रुपए आएंगे। लेकिन बाद में बीजेपी नेताओं ने ही इसे चुनावी जुमला बता दिया था। अब कहीं ऐसा ना हो कि कोरोना वैक्सीन भी चुनावी जुमला बन जाए। ओर बिहार के लोग कोरोना वैक्सीन के इंतजार में उसकी चपेट में आ जाए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *