दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश से कई जगह हुआ जलभराव, IMD ने जारी किया अलर्ट

Delhi-NCR Weather
Delhi-NCR Weather: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह हुई भारी बारिश ने लोगों को उमस से राहत दी। हालांकि इसने कई इलाकों में सड़कों पर वाहनों की रफ्तार को थाम दिया।कामकाजी घंटे के दौरान जलभराव होने से यातायात बाधित हुआ और लोग मशक्कत करते दिखे।पटपड़गंज इलाके के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह पानी भरने से यातायात ठप हो गया।लोगों का कहना है कि जलभराव की समस्या लगातार बनी हुई है। उनके मुताबिक हल्की बारिश के बाद भी पानी अक्सर कमर तक पहुंच जाता है।महरौली-बदरपुर (एमबी) मार्ग पर यातायात की गंभीर समस्या देखी गई। यहां जलभराव और मार्ग पर चल रहे दिल्ली मेट्रो निर्माण कार्य ने हालात को और भी बदतर बना दिया। Delhi-NCR Weather

Read also-उत्तराखंड: स्कूल में फर्जी छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर CM धामी ने दिए जांच के आदेश

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दक्षिण और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लिए रेड अलर्ट और उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी मूसलाधार बारिश का असर साफ तौर पर दिखा और लोग मुश्किलों से जूझते दिखे।गाजियाबाद में खास सड़कों पर पानी भर गया। वाहनों को लंबे ट्रैफिक जाम की वजह से रेंगकर गुजरना पड़ा।निचले इलाकों में पानी घरों में घुस गया। लोगों को बाल्टियों से पानी निकालने के लिए जूझते देखा गया। सड़कों पर जलभराव के कारण गाड़ियां पानी में डूब गईं जिससे यातायात में बाधा आई। Delhi-NCR Weather

Read also-Gwalior Kanwariyas Accident: मध्यप्रदेश में ग्वालियर में कार की टक्कर से चार कांवड़ियों की मौत, दो घायल

नोएडा में भी कई सेक्टरों में भारी जलभराव के कारण यातायात धीमा हो गया। इसने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर ब्रेक लगा दिया।लोगों को इससे फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाह ने अगले कुछ घंटों में और ज्यादा बारिश होने का अनुमान जताया है।लोगों को सलाह दी गई है कि वे घर के अंदर रहें और जब तक ज्यादा जरूरी न हो सफर करने से बचें। साथ ही ट्रैफिक अपडेट मानने, बिजली के खंभों और तारों से दूर रहने और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह भी दी गई है। Delhi-NCR Weather

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *