UPPSC RO/ARO Exam 2025: उत्तर प्रदेश में 2300 से ज्यादा केंद्रों पर आयोजित की गईं समीक्षा अधिकारी परीक्षा

UPPSC RO/ARO Exam 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे से 2300 से अधिक केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।राज्य के सभी 75 जिलों में एक ही पाली में सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक आयोजित तीन घंटे की इस परीक्षा में 10.76 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। राज्यभर में 2,382 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।UPPSC RO/ARO Exam 2025

Read also- Haridwar Stampede News: मनसा देवी मंदिर में भगदड़ से 6 लोगों की मौत, कई लोग घायल

सभी व्यवस्थाओं की निगरानी और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित निर्णय लेने के लिए सभी 75 जिलों के जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।एसटीएफ और पुलिस को समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी की भर्ती परीक्षाओं में किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं होने देने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।UPPSC RO/ARO Exam 2025

Read also- Thailand Cambodia Border Conflict: थाईलैंड-कंबोडिया युद्ध पर राष्ट्रपति ट्रंप ने कही ये बात

लखनऊ में ही परीक्षा के लिए 125 से अधिक केंद्र बनाए गए हैं।लखनऊ कमिश्नरेट (आयुक्तालय) पुलिस के अनुसार समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा के दृष्टिगत पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) शशांक सिंह ने पूर्वी जोन के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं परीक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस बल को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।UPPSC RO/ARO Exam 2025

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *