‘Operation Mahadev’: अमरनाथ यात्रा के बीच श्रीनगर में मुठभेड़: सेना ने चलाया ‘ऑपरेशन महादेव’

'Operation Mahadev': "Encounter between army and terrorists in Srinagar"

‘Operation Mahadev’: जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के दाचीगाम इलाके में सोमवार यानी की आज 28 जुलाई को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान तीन अज्ञात आतंकवादियों को ढेर कर दिया। सेना ने ये जानकारी दी। श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया-“तीन आतंकवादियों को भीषण गोलीबारी में मार गिराया गया है। अभियान जारी है।  ‘Operation Mahadev’:

“खुफिया सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई”

मारे गए आतंकवादियों की पहचान और उनके समूह का पता लगाया जा रहा है। सुरक्षा बलों ने पहलगाम हमले के दोषियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया था। पिछले महीने मिली खुफिया सूचनाओं से पता चला था कि आतंकवादी दाचीगाम इलाके की ओर बढ़ सकते हैं, जो श्रीनगर शहर से लगभग 20 किलोमीटर दूर है। ‘Operation Mahadev’:

पहलगाम हमले से जुड़ा है मामला?

हालांकि, ये तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मारे गए तीनों आतंकवादी 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले में शामिल थे या नहीं। सुरक्षा बलों ने एक खुफिया सूचना के आधार पर सोमवार सुबह हरवान के मुलनार इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया। सुरक्षा बल जब इलाके की तलाशी ले रहे थे, तभी दूर से दो राउंड गोलियों की आवाज सुनाई दी। तुरंत इलाके में अतिरिक्त बल को भेजा गया और तलाशी अभियान तेजकर दिया गया, जिसमें तीन आतंकी ढेर हो गए।

Read Also: Amarnath Yatra 2025: बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का आगाज, उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *