अमेरिका में भारतीय वाणिज्यिक सेवाओं का विस्तार, 8 नए कांसुलर केंद्रों का उद्घाटन

America: Expansion of Indian commercial services in America, inauguration of 8 new consular centers

America: अमेरिका में रह रहे भारतीय प्रवासी समुदाय के लिए एक बड़ी राहत और सुविधा के तहत भारत ने अमेरिका में आठ नए भारतीय वाणिज्यिक आवेदन केंद्र (इंडियन कॉन्सुलर एप्लिकेशन सेंटर्स- आईसीएसी) शुरू किए हैं। ये कदम भारतीय वीजा, पासपोर्ट, ओसीआई, जन्म/विवाह प्रमाणपत्र, पुलिस सत्यापन और अन्य सेवाओं को ज्यादा सुलभ बनाने की दिशा में उठाया गया है।

Read Also: शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर, दिल्ली में चल रहा इलाज

भारतीय राजदूत विनय क्वात्रा ने शुक्रवार को बोस्टन, कोलंबस, डलास, डेट्रायट, एडिसन, ऑरलैंडो, रैले और सैन जोस में इन नए केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन किया। जल्द ही लॉस एंजेलेस में भी एक नया केंद्र खोला जाएगा। एक अगस्त 2025 से अमेरिका में सभी भारतीय वाणिज्यिक सेवाएं एक्सक्लूसिव रूप से वीएफएस ग्लोबल के जरिए दी जाएंगी। इस विस्तार के साथ अमेरिका में कुल 17 वाणिज्यिक आवेदन केंद्र हो जाएंगे, जिससे भारतीय और अमेरिकी नागरिकों के लिए सेवाएं और अधिक सुलभ होंगी।  America

राजदूत क्वात्रा ने कहा कि ये विस्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारतीय प्रवासियों के प्रति गहरे सम्मान को दर्शाता है, जिन्हें उन्होंने “भारत के सबसे मजबूत ब्रांड एंबेसडर” बताया है। उन्होंने कहा कि यह कदम भारत-अमेरिका साझेदारी को और मजबूत करता है जो दोनों देशों के लोगों के बीच गहरे संबंधों से प्रकट होती है। क्वात्रा ने हाल के महीनों में प्रधानमंत्री मोदी की वॉशिंगटन यात्रा, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की अमेरिका यात्रा और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की भारत यात्रा का जिक्र करते हुए, इसे दोनों देशों के बीच मजबूत राजनीतिक संबंधों का प्रमाण बताया।  America

Read Also: IPS सोनाली मिश्रा ने ग्रहण किया रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक का पदभार

एडिसन (न्यू जर्सी) में आयोजित उद्घाटन समारोह में न्यू यॉर्क में भारत के कौंसल जनरल बिनया प्रधान, एडिसन के मेयर सैम जोशी और प्रमुख भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर वीएफएस ग्लोबल के हेड ऑफ नॉर्थ अमेरिका एंड कैरिबियन अमित कुमार शर्मा ने कहा कि उनका उद्देश्य सेवाओं को “और अधिक सुविधाजनक, सहज और सुलभ” बनाना है। शर्मा ने कहा, यह पहली बार है जब हम किसी सरकार के लिए शनिवार को भी सेवाएं देंगे। यह हमारे नेतृत्व की सोच को दर्शाता है और इस बात को उजागर करता है कि हम समुदाय की सुविधा के लिए कितने प्रतिबद्ध हैं।  America

अमेरिका के सभी 17 आईसीएसी अब हफ्ते में छह दिन, यानी शनिवार सहित खुले रहेंगे। इससे कामकाजी लोगों को सप्ताह के दौरान अपनी दिनचर्या में रुकावट डाले बिना सेवाएं प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। कई प्रमाणन सेवाएं, जैसे जीवन प्रमाण पत्र, एनओसी, शपथ पत्र आदि भी अब इन केंद्रों से सीधे मिलेंगी। क्वात्रा ने प्रधानमंत्री मोदी की उस घोषणा का भी उल्लेख किया जिसमें अमेरिका के बोस्टन और लॉस एंजेलेस में दो नए भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा, हम पूरी गंभीरता से काम कर रहे हैं ताकि ये दोनों दूतावास जल्द से जल्द चालू हो सकें।  America

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *