कोटा में एक घर की छत गिरने से पत्नी की मौत, पति की हालत गंभीर

Rajasthan: Wife dies after roof of a house collapses in Kota, husband in critical condition

Rajasthan: राजस्थान में कोटा के सुल्तानपुर कस्बे में देर रात मकान की छत गिरने से 30 साल की एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान यास्मीन के रूप में हुई है और घायल पति जावेद अख्तर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।    Rajasthan

Read Also: Asia Cup 2025: अफगानिस्तान की टीम घोषित, राशिद खान करेंगे कप्तानी

पुलिस के अनुसार, हादसे के समय उनकी चार साल की बेटी और दादा-दादी दूसरे कमरे में सो रहे थे। वो सभी सुरक्षित हैं। हादसे की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने मलबे में दबे दंपति को बाहर निकाला। यास्मीन ने सुबह करीब पांच बजे एमबीएस अस्पताल में दम तोड़ दिया। लगातार हो रही बारिश से छत कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है।

Read Also: ‘वोटर अधिकार यात्रा’ में राहुल, तेजस्वी की धमाकेदार एंट्री, बाइक रैली में दिखाया जोश

एएसआई विजेंद्र सिंह ने बताया कि अनका कस्बा सुल्तानपुर में पक्का मकान है, जिसमें चार कमरे बने हुए थे। जब पिछले कमरे में दोनों मियां-बीवी सो रहे थे और के कमरों में इनके परिवारजन सोए हुए थे, तब रात्रि को अचानक मकार की दीवार गिरने से ये उनके नीचे दब गए, जिनसे इनके गंभीर चोट आई। आज उसमें इलाज के दौरान यास्मीन की मृत्यु हो गई और इसका पति अभी अस्पताल में भर्ती है।  Rajasthan

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *