Crime News: यमुनागर में पति की हत्या के आरोप में महिला और उसका प्रेमी गिरफ्तार

Crime News:

Crime News: हरियाणा के यमुनानगर में पति की हत्या के सिलसिले में एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी।मृतक प्रिंस का शव 15 मई को एक नदी के पास मिला था।पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों को शक है कि इस घटना के पीछे उसकी पत्नी का हाथ हो सकता है। उन्होंने प्रीति को पूछताछ के लिए बुलाया।प्रीति ने कबूल किया कि वो हैप्पी नाम के एक अन्य शख्स से प्यार करती थी और उससे शादी करना चाहती थी।Crime News

प्रीति का प्रेमी हैप्पी उसे लेने के लिए उस फैक्ट्री गया जहाँ प्रिंस काम करता था। उसने प्रिंस को मोटरसाइकिल चलाने दी और खुद पीछे बैठ गया।वो प्रिंस को एक सुनसान जगह पर ले गया जहाँ उसने बैग में रखे रॉड से उसे मारा।एक अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल गिर गई और फिर उसने प्रिंस पर रॉड से कई वार किए।हत्या के बाद हैप्पी अपने गाँव लौट आया। हत्या में उसका एक और साथी शामिल था और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।Crime News

Read also- संविधान संशोधन विधेयक पर अखिलेश यादव ने ली चुटकी, BJP पर तंज कस दिया बड़ा बयान

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *