World Championship: डायमंड लीग फाइनल में टाइमिंग अच्छी नहीं, लेकिन विश्व चैंपियनशिप में तीन सप्ताह का समय- नीरज चोपड़ा

World Championship

World Championship: भारतीय भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा ने स्वीकार किया कि डायमंड लीग फाइनल में उनकी टाइमिंग अच्छी नहीं थी लेकिन उन्हें उम्मीद है कि अगले महीने टोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप तक वह लय हासिल कर लेंगे । दो बार के ओलंपिक पदक विजेता चोपड़ा लगातार तीसरी बार डायमंड लीग फाइनल में दूसरे स्थान पर रहे । जर्मनी के जूलियन वेबर ने 90 मीटर से अधिक के दो थ्रो फेंककर खिताब जीता ।

Read Also: Uttarakhand Heavy Rain: उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से तबाही, पांच की मौत, तीन लापता

नीरज चोपड़ा पांचवें दौर तक तीसरे स्थान पर थे लेकिन 85 . 01 मीटर के थ्रो के साथ वह दूसरे स्थान पर पहुंचे । लंदन ओलंपिक 2012 के स्वर्ण पदक विजेता त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकॉट 84 . 95 मीटर के थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे । World Championship

नीरज चोपड़ा ने फाइनल के बाद कहा ,‘‘ आज टाइमिंग अच्छी नहीं रही और रनअप खराब रहा । अभी हालांकि विश्व चैम्पियनशिप में तीन सप्ताह का समय है और मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगा ।’’ World Championship

Read Also: Bihar Politics: PM मोदी को अपशब्द कहने पर पटना में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प

टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने इस साल दोहा डायमंड लीग में पहली बार 90 मीटर की बाधा पार की लेकिन वह कई बार कह चुके हैं कि लगातार इस आंकड़े तक पहुंचने के लिये उन्हें अपनी तकनीक में सुधार करना होगा । World Championship

उन्होंने कहा ,‘‘ यह उतना बुरा नहीं था । लेकिन हम विश्व चैंपियनशिप के काफी करीब है लिहाजा सुधार जरूरी है । कुछ चीजें अच्छी रही और कुछ नहीं । आखिरी प्रयास में मैने 85 मीटर का थ्रो फेंका । लेकिन मैं जूलियन के लिये बहुत खुश हूं जिसने 91 मीटर का थ्रो फेंका । हम तीन सप्ताह बाद फिर मिलेंगे ।’’

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *