Asia Cup: भारत-पाकिस्तान मैच पर हरभजन सिंह बोले- जब तक संबंध अच्छे नहीं…

Asia Cup:

Asia Cup: पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने गुरुवार को कहा कि उनका मानना है कि जब तक भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध ठीक ना हों तब तक मैच नहीं होना चाहिए, बाकी सरकार जैसा चाहे।भारत और पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार दुबई में भिड़ने वाले हैं।Asia Cup

Read also-असम को मिली बड़ी सौगात, PM ने दरांग में 6,300 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की रखी आधारशिला

हरभजन ने मुंबई में सोसाइटी पत्रिका के एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से कहा, “भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा सुर्खियों में रहता है, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के बाद सभी ने कहा कि कोई क्रिकेट नहीं होना चाहिए और कोई व्यापार नहीं होना चाहिए।”उन्होंने कहा, “हम लीजेंड्स (विश्व चैम्पियनशिप) खेल रहे थे, हमने वह मैच (पाकिस्तान के खिलाफ) नहीं खेला।”Asia Cup

Read also- तेजस्वी यादव का पूर्णिया अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल

हरभजन ने कहा कि हालांकि वह व्यक्तिगत रूप से पाकिस्तान के साथ क्रिकेट और व्यापार का समर्थन नहीं करते, लेकिन वह इस मामले पर भारत सरकार के रुख का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हर किसी की अपनी सोच और समझ होती है, लेकिन मेरा मानना ​​है कि जब तक दोनों देशों के बीच संबंध बेहतर नहीं हो जाते, तब तक क्रिकेट और व्यापार भी नहीं होना चाहिए।Asia Cup

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *