कपिल सिब्बल का बिहार चुनाव में पार्टी के बेहद खराब प्रदर्शन के बहाने शीर्ष नेतृत्व पर करारा हमला

Kapil Sibal :

नई दिल्‍ली: (प्रदीप कुमार की रिपोर्ट)- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने बिहार चुनाव में पार्टी के बेहद खराब प्रदर्शन के बहाने शीर्ष नेतृत्व पर करारा हमला बोला है।

 

केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा है कि कांग्रेस को लोग विकल्प नहीं मानते हैं। सिब्बल ने यह टिप्पणी बिहार, गुजरात समेत हाल में हुए विभिन्न राज्यों में विधानसभा और विधानसभा उप–चुनावों को लेकर की है। साथ ही, सिब्बल ने कांग्रेस पर पिछले छह सालों में किसी भी तरह का आत्मविश्लेषण नहीं करने का आरोप लगाया है।

 

सिब्बल ने अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि “बिहार के चुनावों और दूसरे राज्यों के उप–चुनावों में कांग्रेस की परफॉर्मेंस पर अब तक टॉप लीडरशिप की राय तक सामने नहीं आई है। शायद उन्हें सब ठीक लग रहा है और इसे सामान्य घटना माना जा रहा है। मेरे पास सिर्फ लीडरशिप के आस–पास के लोगों की आवाज पहुंचती है। मुझे सिर्फ इतना ही पता होता है।“

 

सिब्बल का कहना है कि बिहार और उप–चुनावों के नतीजों से ऐसा लग रहा है कि देश की जनता कांग्रेस को प्रभावी विकल्प नहीं मान रही है। गुजरात उपचुनाव में हमें एक सीट नहीं मिली। लोकसभा चुनाव में भी यही हाल रहा था। उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में कुछ सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को 2% से भी कम वोट मिले। गुजरात में हमारे 3 कैंडिडेट्स की जमानत जब्त हो गई।

 

इंटरव्यू में सिब्बल ने कहा कि पार्टी ने 6 सालों में आत्ममंथन नहीं किया तो अब इसकी उम्मीद कैसे कर सकते हैं? हमें कमजोरियां पता हैं, यह भी जानते हैं संगठन के स्तर पर क्या समस्या है। शायद समाधान भी सबको पता है, लेकिन इसे अपनाना नहीं चाहते। अगर यही हाल रहा तो पार्टी को नुकसान होता रहेगा। कांग्रेस की दुर्दशा से सबको चिंता है।

 

सिब्बल ने कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी CWC के नॉमिनेटेड मेंबर हैं। CWC को पार्टी के कॉन्स्टीट्यूशन के मुताबिक डेमोक्रेटिक बनाना होगा। आप नॉमिनेटेड सदस्यों से यह सवाल उठाने की उम्मीद नहीं कर सकते कि आखिर पार्टी हर चुनाव में कमजोर क्यों हो रही है?

 

इससे पहले कपिल सिब्बल समेत कांग्रेस के 24 नेताओं ने सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखकर पार्टी में बड़े बदलाव करने की जरूरत बताई थी। अगस्त में हुई CWC की मीटिंग में इस चिट्ठी को लेकर हंगामा भी हुआ था। राहुल गांधी ने चिट्ठी लिखने वाले नेताओं को भाजपा के मददगार बता दिया था।

 

बहरहाल बिहार चुनाव नतीजे के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल के इस बयान के साथ ही कांग्रेस पार्टी में अंतर्कलह खुलकर सामने आ गयी है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *