चुनाव आयोग 4 और 5 अक्टूबर को बिहार चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेगा

#Elections

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग बिहार में चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए चार और पांच अक्टूबर को पटना का दौरा करेगा। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। Elections

Read Also: संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने पाकिस्तान को दिया जोरदार जवाब

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है और इस राज्य में विधानसभा चुनाव नवंबर में होने की संभावना है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने से पहले निर्वाचन अधिकारियों द्वारा राज्यों का दौरा करना आम बात है। Elections

अधिकारियों ने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नेतृत्व वाली टीम चार और पांच अक्टूबर को राज्य का दौरा करेगी। बिहार चुनाव के लिए आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों की एक ब्रीफिंग भी तीन अक्टूबर को यहां होने की उम्मीद है। Elections

Read Also: तमिलनाडु: TVK प्रमुख विजय ने नमक्कल की रैली में कहा- ‘DMK को वोट देना BJP को वोट देना है’

बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अंतिम चरण में है और अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी। चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आयोग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, शीर्ष पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों और राज्य के चुनाव अधिकारियों से मुलाकात करेगा। Elections

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *