ICC WWC: बांग्लादेश से मिली हार के बाद पाकिस्तान उप-कप्तान फातिमा सना ने दी ये प्रतिक्रिया

ICC WWC: आईसीसी महिला विश्व कप में बांग्लादेश के हाथों सात विकेट से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान की उप-कप्तान फातिमा सना ने लहजे में कहा कि भारत के साथ होने वाले मुकाबले से पहले प्रशंसकों और आलोचकों को धैर्य रखने और टीम पर भरोसा रखने की जरूरत है।मैच के बाद सना ने पाकिस्तान के निराशाजनक प्रदर्शन को स्वीकार किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि टीम हार पर ध्यान देने के बजाय भारत के खिलाफ होने वाले मैच पर फोकस कर रही है।ICC WWC:

Read Also- Bigg Boss: अमाल मलिक और अभिषेक बजाज के बीच हुई हाथापाई, कैप्टेंसी पर छिड़ा विवाद

हार के बाद भारत का सामना करने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “नहीं, ऐसा नहीं है कि दबाव होगा। हां, बांग्लादेश के खिलाफ थोड़ी बदकिस्मती रही… लेकिन जो बीत गया सो बीत गया। अब हम अगले मैच पर ध्यान केंद्रित करेंगे और बेहतर परिणाम हासिल करने की कोशिश करेंगे।”ICC WWC:

Read Also- दिल्ली सरकार शहर को विश्व की योग राजधानी बनाने के लिए काम करेगी

बता दें, पाकिस्तान की टीम आईसीसी महिला वनडे विश्व कप के अपने पहले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार को 38.2 ओवर में 129 रन पर आउट हो गई। बांग्लादेश की युवा तेज गेंदबाज मारुफा अख़्तर (2/31) ने ओमैमा सोहेल और सिदरा अमीन को लगातार दो बार शून्य पर आउट करके शीर्ष क्रम को हिलाकर रख दिया।ICC WWC:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *