BJP नेता सुधांशु त्रिवेदी ने की मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई पर हमले की निंदा

BJP ने देश के मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई पर हमले के कोशिश की कड़ी निंदा की है। BJP नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि संविधान द्वारा शासित लोकतांत्रिक समाज में इस तरह के असामाजिक कृत्यों के लिए कोई जगह नहीं है।

Read Also: दिल्ली-NCR में हो रही झमाझम बारिश, तापमान में गिरावट आने से बढ़ी ठंडक

BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि इस घटना ने हर भारतीय को आहत किया है और देश की संवैधानिक, सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं के संदर्भ में ऐसा आचरण पूरी तरह से निंदनीय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया का हवाला देते हुए त्रिवेदी ने कहा कि उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया है। BJP प्रवक्ता ने इस घटना पर गवई की शांत प्रतिक्रिया की भी सराहना की।

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि संविधान और उसके मूल्यों की गरिमा की रक्षा करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है। जिस तरह से CJI गवई ने धैर्य और संयम का परिचय दिया, वो न केवल प्रशंसनीय है, बल्कि संवैधानिक व्यवस्था के मूल्यों में उनकी अटूट आस्था को भी दर्शाता है।

गौरतलब है, बीते दिन एक चौंकाने वाली घटना में एक वकील राकेश किशोर ने मुख्य न्यायाधीश गवई की अदालत में उनके पर जूता फेंकने का प्रयास किया, जिसके बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने उनका लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *