कपड़ा उद्योग के लिए चुनावी सीजन बना ‘दिवाली गिफ्ट’, मांग बढ़ने से कारोबार में आई तेजी

Bihar: Election season becomes 'Diwali gift' for textile industry, business booms due to increased demand

Bihar: बिहार का भागलपुर जिला साड़ी, लिनेन शॉल, स्टोल और धागे जैसे हाई क्वालिटी वाले रेशम उत्पादों के लिए जाना जाता है और इन दिनों यहां के व्यापारी काफी खुश हैं। जिसकी वजह है इन उत्पादों की मांग में अचानक बढ़ोत्तरी होना व्यापारी मांग में बढ़ोत्तरी की वजह कच्चे माल पर जीएसटी दर पांच फीसदी होना और राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों को मानते हैं। बुनकरों का कहना है कि वे फिलहाल राजनीतिक दलों के प्रतीकों और रंगों से जुड़े उत्पादों की माँग पूरी करने में व्यस्त हैं।

Read Also: भारतीय सिनेमा के शहंशाह के जन्मदिन का जश्न, 83 साल के हुए बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन

हालांकि इस मांग को पूरी करने के लिए व्यापारियों को धागे की कमी से भी दो-चार होना पड़ रहा है। जिससे वे समय से डिलीवरी नहीं दे पा रहे हैं और उनका काम भी प्रभावित हो रहा है। ग्राहकों का कहना है कि जीएसटी में आई कमी की वजह से उन्हें फायदा हुआ है और चुनावी मौसम भी है इसलिए वे चुनाव से जुड़े उत्पादों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

अमेरिका के लगाए गए टैरिफ से भागलपुर के रेशम उद्योगों को भी बड़ा झटका लगा था, लेकिन जीएसटी दर की कटौती ने उस जख्म पर मरहम लगाने का काम किया है। और अब दिवाली के दौरान दौरान आया ये चुनावी मौसम कपड़ा व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए बड़ा तोहफा लेकर आया है।  Bihar

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *