Inflation: 8 साल में सबसे कम महंगाई, सितंबर में घटकर 1.54 प्रतिशत पर आई

Inflation:  केंद्र सरकार ने सोमवार को आंकड़े जारी किए, जिनके मुताबिक सितंबर में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 1.54 प्रतिशत पर आ गई है। पिछले महीने ये 2.07 प्रतिशत थी। ऐसा मुख्य रूप से सब्जियों और दालों सहित खाद्य पदार्थों की कीमतें कम होने की वजह से हुआ है।उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति सितंबर 2024 में 5.49 प्रतिशत थी।Inflation: 

Read Also-Bigg Boss: बिग बॉस कंटेस्‍टेंट्स में फिर घमासान, अमाल मलिक और अभिषेक बजाज में हुई धक्का-मुक्की

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने बताया, “सितंबर 2025 में मुख्य मुद्रास्फीति और खाद्य मुद्रास्फीति में गिरावट मुख्य रूप से अनुकूल आधार प्रभाव और सब्जियों, तेल और वसा, फलों, दालों और उत्पादों, अनाज और उत्पादों, अंडे और ईंधन की कीमत में कमी के कारण है।सितंबर 2025 में खाद्य मुद्रास्फीति (-) 2.28 फीसदी रही, जबकि अगस्त में ये (-) 0.64 प्रतिशत और पिछले साल सितंबर में 9.24 प्रतिशत थी।Inflation: 

Read Also- Sports News: वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 390 रन पर सिमटी, भारत के सामने 121 रन की चुनौती

अक्टूबर की द्विमासिक मौद्रिक नीति में, रिजर्व बैंक ने 2025-26 के लिए अपने मुद्रास्फीति अनुमान को अगस्त के 3.1 प्रतिशत से घटाकर 2.6 प्रतिशत कर दिया है।
रिजर्व बैंक ने वित्तीय साल की दूसरी छमाही के लिए मुद्रास्फीति के बारे में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की अच्छी प्रगति, खरीफ की अधिक बुवाई, पर्याप्त जलाशय स्तर और खाद्यान्नों के पर्याप्त बफर स्टॉक के कारण खाद्य कीमतें कम रहेंगी।Inflation: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *