Currency Exchange : अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे गिरकर 88.02 पर हुआ बंद

Currency Exchange, #RupeeVsDollar, #CurrencyExchange, #IndianEconomy, #ForexMarket, #RupeeFall, #DollarStrength, #EconomicNews ,#FinancialUpdates, #MarketTrends, #InvestSmart,

Currency Exchange : अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को रुपया शुरुआती बढ़त गंवाकर छह पैसे की गिरावट के साथ 88.02 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।व्यापार तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के साथ रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई है।कारोबारियों ने कहा कि विदेशी पूंजी प्रवाह में नए सिरे से वृद्धि और कच्चे तेल की कम कीमतों ने निवेशकों की धारणा को मजबूत किया और गिरावट पर अंकुश लगाया।Currency Exchange 

Read also- Muhammad Yunus: मुहम्मद यूनुस ने जुलाई चार्टर पर हस्ताक्षर के साथ ‘नए बांग्लादेश के जन्म’ की घोषणा की

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया 88 के स्तर से नीचे 87.91 प्रति डॉलर पर खुला और 87.75 के उच्च स्तर को छुआ।कारोबार के दौरान ये 88.09 के दिन के निचले स्तर को भी छुआ। ये अंततः यह 88.02 पर बंद हुई, जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की गिरावट है।रुपया गुरुवार को 12 पैसे बढ़कर 87.96 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.22 पर रहा।rrency Exchange Currency Exchange Currency Exchange 

Read also- बाजारों में दिवाली से पहले ग्राहकों की भीड़, मिट्‍टी के दीयों पर भारी पड़ी चाइनीज लड़ियाँ

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 1.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60.39 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।घरेलू शेयर बाजार में, सेंसेक्स 484.53 अंक उछलकर 83,952.19 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 124.55 अंक चढ़कर 25,709.85 पर बंद हुआ।शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 308.98 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *