Diwali2025: भव्य दीपोत्सव के लिए तैयार है अयोध्या, दीये जलाने का नया गिनीज रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में रामनगरी

Diwali2025

Diwali2025: उत्तर प्रदेश में रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य तैयारियां जोरों पर हैं। बेहतरीन अंदाज में हर तरफ की गई रंग-बिरंगी सजावट शहर में पहुंच रहे लोगों का स्वागत कर रही है। मंदिरों का शहर एक भव्य उत्सव के लिए तैयार है। मुख्य दीपोत्सव कार्यक्रम 19 अक्टूबर यानी रविवार रात को आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 26 लाख से ज्यादा मिट्टी के दीयों से सरयू नदी के घाटों को रोशन किया जाएगा।  Diwali2025

Read Also: Delhi Metro Timing Diwali: दिवाली पर मेट्रो टाइमिंग में बदलाव, जानें लास्ट ट्रेन कब

अयोध्या के दिवाली समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लेजर शो, पर्यावरण अनुकूल आतिशबाजी और हिंदू महाकाव्य रामायण के प्रसंगों को जीवंत करने वाला शानदार ड्रोन प्रदर्शन भी शामिल होगा। दीपोत्सव को लेकर बड़े पैमाने पर चल रही तैयारियों को देखकर लोग हैरान हैं। Diwali2025

प्रशासन 19 अक्टूबर को होने वाले दीपोत्सव को भव्य अंदाज में मनाने के लिए इसकी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।दीपोत्सव में इस बार भी एक साथ सबसे ज्यादा संख्या में मिट्टी के दीये जलाकर विश्व रिकार्ड बनाने की कोशिश की जाएगी।

Read Also: Delhi Metro Timing Diwali: दिवाली पर मेट्रो टाइमिंग में बदलाव, जानें लास्ट ट्रेन कब

इस बार दीयों की गिनती के लिए तीन अलग-अलग पद्धतियों का इस्तेमाल किया जाएगा। हाई-टेक सॉफ्टवेयर, ड्रोन और डिजिटल अकाउंट सिस्टम के जरिए दीपों की गिनती की जाएगी, ताकि हर एक दीये का सटीक आंकड़ा सामने आ सके। अयोध्या में तीन दिन के दिवाली उत्सव के दौरान देश भर से लाखों लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। Diwali2025

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *