BJP: गोवा में पीएम मोदी बोले- माओवादी आतंकवाद उन्मूलन के कगार पर

BJP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत नक्सलवाद-माओवादी आतंक के उन्मूलन के कगार पर है और इस समस्या से मुक्त 100 से ज्यादा जिले इस साल सम्मान के साथ दिवाली मनाएंगे।गोवा तट पर युद्धपोत आईएनएस विक्रांत पर सशस्त्र बलों के जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सुरक्षा बलों की बहादुरी की सराहना की और कहा कि उन्होंने माओवादी आतंक के खिलाफ महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है और पहले देश के 125 जिले माओवादी आतंक से प्रभावित थे लेकिन आज यह संख्या सिर्फ 11 जिलों तक सिमट गयी है।BJP

Read Also- Diwali 2025: देश में दिवाली की धूम, बंगाली लोग कार्तिक अमावस्या पर करते है मां काली की आराधना

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे सुरक्षा बलों के पराक्रम और साहस के कारण ही देश ने पिछले कुछ वर्षों में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि माओवादी आतंकवाद के उन्मूलन से संबंधित है। देश नक्सल-माओवादी आतंक से मुक्ति की कगार पर है।’प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2014 से पहले देश भर में लगभग 125 जिले माओवादी हिंसा की चपेट में थे और पिछले एक दशक में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की वजह से अब ये संख्या घटकर सिर्फ 11 रह गई है।BJP

Read Also- भारत ने अगर रूस से तेल खरीदना जारी रखा तो उसे भारी टैरिफ देना जारी रखना होगा: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप

उन्होंने कहा, ‘‘इन 11 जिलों में से अब केवल तीन जिले ही उनके प्रभाव में हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘100 से अधिक जिले अब माओवादी आतंक से मुक्त हैं और पहली बार खुली हवा में सांस ले रहे हैं तथा शानदार दिवाली मना रहे हैं।’प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां माओवादियों ने स्कूल, सड़कें और अस्पताल बनने नहीं दिए और स्कूलों और अस्पतालों को विस्फोट कर उड़ा दिया और चिकित्सकों को गोली मार दी।BJP

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘अब उन्हीं क्षेत्रों में राजमार्गों का निर्माण हो रहा है, नये व्यवसाय पनप रहे हैं तथा स्कूल और अस्पताल बच्चों के लिए नये भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।’’प्रधानमंत्री ने कहा कि ये सफलताएं सुरक्षा बलों की तपस्या, त्याग और साहस के कारण प्राप्त हुई हैं।उन्होंने कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि पहली बार देश के कई जिलों में लोग गर्व, सम्मान और गरिमा के साथ दिवाली मनाने जा रहे हैं।’’BJP

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *