SIR प्रक्रिया शुरू, मतदाताओं के घर जा रहे बीएलओ

West Bengal: SIR process begins, BLOs visit voters' homes

West Bengal: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) मंगलवार यानी की आज 4 नवंबर को शुरू हो गया और बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) मतदाताओं के घरों पर जाकर उन्हें गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने ये जानकारी दी।

Read Also: Haryana: फरीदाबाद में 17 साल की लड़की को युवक ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

अधिकारी ने बताया कि इस प्रक्रिया के लिए कुल 80,681 बीएलओ तैनात किए गए हैं। अधिकारी ने प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, राज्य के 294 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अब तक कुल 7.66 करोड़ गणना प्रपत्र तैयार किए जा चुके हैं और प्रत्येक मतदाता को दो प्रपत्र मिलेंगे। बीएलओ दोनों प्रपत्र पर हस्ताक्षर करेंगे। उन्होंने बताया कि अधिकारी एक प्रपत्र भारत निर्वाचन आयोग के लिए अपने पास रखेंगे और दूसरा प्रपत्र मुहर लगी पावती के साथ लौटाएंगे, जिसकी भविष्य में संदर्भ के लिए आवश्यकता हो सकती है। उन्होंने बताया कि मंगलवार 4 नवंबर की सुबह घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करने की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

Read Also: इंदौर बस हादसा! 3 की मौत, CM ने की सहायता राशि की घोषणा

अधिकारी ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, हमें उम्मीद है कि यह प्रक्रिया पूरे राज्य में सुचारू रूप से जारी रहेगी। पश्चिम बंगाल के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) के कार्यालयों में एसआईआर से संबंधित हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं। घर-घर जाकर गणना करने की महीने भर चलने वाली ये प्रक्रिया चार दिसंबर तक जारी रहेगी और नौ दिसंबर को मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। दावे और आपत्तियां नौ दिसंबर से आठ जनवरी तक दर्ज कराई जा सकती हैं। नोटिस जारी किए जाएंगे और नौ दिसंबर से 31 जनवरी के बीच सुनवाई और सत्यापन का काम होगा। अंतिम मतदाता सूची सात फरवरी को प्रकाशित की जाएगी।  West Bengal

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *