सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अगस्त्य नंदा को फिल्म ‘इक्कीस’ की सफलता के लिए दीं शुभकामनाएं

Bachchan: बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने अपने नाती और अभिनेता अगस्त्य नंदा की तारीफ की और उनकी आगामी फिल्म “इक्कीस” के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित “इक्कीस” 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्माण दिनेश विजान ने अपने प्रोडक्शन बैनर मैडॉक फिल्म्स के तहत किया है।अमिताभ ने मंगलवार को अपने एक्स हैंडल पर फिल्म का ट्रेलर शेयर किया और अगस्त्य के लिए एक नोट लिखा।Bachchan:

Read Also: सोनाक्षी सिन्हा की नई चाहत! रीजनल फिल्में करने को तैयार

उन्होंने लिखा, “अगस्त्य.. तुम पर बहुत गर्व है.. प्यार और सफलता की शुभकामनाएं.. 25 दिसंबर को बहादुरी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की अनकही सच्ची कहानी के साक्षी बनें। #IkkisTrailerOutNow #Ikkis इस क्रिसमस पर दुनिया भर के सिनेमाघरों में। अगस्त्य ने 2023 में जोया अख्तर निर्देशित “द आर्चीज़” से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज में सुहाना खान, खुशी कपूर और मिहिर आहूजा जैसे कलाकार भी थे।Bachchan: 

Read Also: “महंगे एवोकाडो से बेहतर है सस्ता आंवला”, फायदे जान आप भी हो जाएंगे हैरान…

ये क्लासिक अमेरिकी कॉमिक बुक सीरीज, “आर्ची कॉमिक्स” का भारतीय रूपांतरण था।अगस्त्य नंदा “इक्कीस’ में सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभा रहे हैं, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध में बसंतर की लड़ाई के दौरान 21 साल की उम्र में शहीद हो गए थे।खेत्रपाल साहस और बलिदान के लिए उन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया।
फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के साथ जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।Bachchan: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *