Bus Fire: तेलंगाना में टला बड़ा हादसा, बस ड्राइवर की सूझबूझ से बची 29 यात्रियों की जान

Bus Fire: तेलंगाना के नलगोंडा जिले में हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात को एक निजी बस में आग लग गई। पुलिस ने ये जानकारी दी।चित्याल मंडल में देर रात करीब एक बजकर 45 मिनट पर हुई इस घटना में 29 यात्रियों में से कोई भी घायल नहीं हुआ। Bus Fire:

Read also-Sports News: वीजा रद्द होने से टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल का छलका दर्द, चेहरे पर दिखी मायूसी

बस हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के कंदुकुर जा रही थी। बस चालक ने इंजन से धुआं निकलता देखकर तुरंत वाहन रोक दिया और यात्रियों को उतरने को कहा।नलगोंडा जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शरत चंद्र पवार ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया कि यात्रियों के बस से नीचे उतरने के कुछ ही देर बाद बस आग की लपटों में घिर गई। Bus Fire:

Read also- Nithari Murder Case : उच्चतम न्यायालय ने सुरेंद्र कोली की सुधारात्मक याचिका स्वीकार की

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के कुछ समय बाद दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर  पहुंची और आग बुझाई। इस दौरान ड्राइवर और कंडक्टर की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया।एसपी ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और दो दमकल गाड़ियों ने आग बुझाई। पुलिस ने बताया कि आग लगने की वजह की जांच की जा रही है। Bus Fire:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *