BJP: बिहार में 20 नवंबर को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण, नीतीश ने राज्यपाल से मुलाकात की

BJP: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA की  ऐतिहासिक जीत के बाद आज पटना के राजभवन में खूब हलचल रही है। नीतीश कुमार ने डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी के साथ राज्यपाल से भेंट की। नई सरकार के गठन का रास्ता साफ करने के लिए नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा सौंपा है,साथ ही कैबिनेट की सिफारिश पर वर्तमान विधानसभा को 19 नवंबर को भंग करने की सिफारिश भी की है। BJP:

Read also-सऊदी बस हादसे में एक ही परिवार के 18 सदस्यों की दर्दनाक मौत, तेलंगाना सरकार ने दी ये प्रतिक्रिया

इससे पहले आज पटना में  सुबह 11:30 बजे हुई आखिरी कैबिनेट मीटिंग में महज 10 मिनट में प्रस्ताव पारित हो गया। इसके बाद नीतीश कुमार सीधे राजभवन पहुंचे।NDA नेताओ ने जानकारी दी कि “कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को विधानसभा भंग करने की सिफारिश का अधिकार दिया है। NDA की ऐतिहासिक जीत पर सभी ने नीतीश जी को बधाई दी है।” वही BJP प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पुष्टि की कि 20 नवंबर को गांधी मैदान में शपथ ग्रहण होगा इसकी तैयारी जोरों पर है – मैदान 17 से 20 नवंबर तक जनता के लिए बंद रहेगा।  BJP:

Read also-Bigg Boss: तान्या मित्तल और अमाल मलिक की बहस से बढ़ा घर का तापमान, जबरदस्त भिड़ंत से फैंस हैरान!

इसी के साथ सरकार गठन की कवायद तेज हो गई है। NDA ने पावर-शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल कर लिया है। नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे, जबकि BJP और LJP(RV) को एक-एक डिप्टी सीएम का पद मिलेगा। कुल 35-36 मंत्रियों वाली कैबिनेट में BJP और जेडीयू को बराबर मंत्री पद को  LJP को 3 और बाकी सहयोगी दलों को प्रतिनिधित्व मिलेगा। अब JD(U) और BJP की विधायक दल बैठकें होंगी, जहां नीतीश को NDA विधायक दल का नेता चुना जाएगा।   BJP:

  केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि”शपथ ग्रहण में पीएम मोदी भी आएंगे। हम सबको आने को कहा गया है।वही BJP नेता प्रेम कुमार ने कहा है कि “20 नवंबर को गांधी मैदान में नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। 19 को विधानसभा भंग हो जाएगी। बिहार फिर से विकास की राह पर चलेगा।”अगर नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बनते है तो नीतीश कुमार का यह 10वां मुख्यमंत्री कार्यकाल होगा। 2005 से अब तक नीतीश कुमार नौ बार शपथ ले चुके हैं।NDA की इस जीत को बिहार में स्थिरता और विकास का संकेत माना जा रहा है।  BJP:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *