Bollywood: रणदीप हुड्डा बनने वाले हैं पापा, एनिवर्सरी पर कपल ने दी गुड न्यूज

Bollywood: अभिनेता रणदीप हुड्डा ने शनिवार को बताया कि वह और उनकी पत्नी (अभिनेत्री व उद्यमी लिन लैशराम) माता-पिता बनने वाले हैं।इस जोड़े ने अपने-अपने ‘इंस्टाग्राम’ हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें दोनों की आग के सामने बैठे हुए एक तस्वीर है।Bollywood:

Read also- Crime News: गैंगस्टर हरसिमरन उर्फ बादल थाईलैंड से गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट के…

वायरल पोस्ट में एक्टर जंगल में अलाव के पास बैठे, बेज रंग के कपड़े पहने और कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए अपनी एक प्यारी सी फोटो पोस्ट की। कैप्शन में लिखा है, “दो साल का प्यार, रोमांच और अब… एक छोटा सा नटखट बच्चा हमारे जीवन में आने वाला है।”हुड्डा को “साहेब बीवी और गैंगस्टर”, “रंग रसिया”, “हाईवे” और “सरबजीत” जैसी फिल्मों में अभिनय के लिए जाना जाता है। लिन लैशराम पेशे से मॉडल हैं।Bollywood:

Read also-Bharat: नेपाल ने जारी किया 100 रुपये का नया विवादित नोट, गरमाई सियासत

आपको बता दें कि एक्टर ने शादी की दूसरी सालगिरह पर प्रेग्नेंसी की न्यूज अनाउंस की। जल्द ही वह पापा बनने वाले हैं और फैंस उन्हें इसके लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। रणदीप हुड्डा ने अभिनेत्री व उद्यमी लिन लैशराम से 29 नवंबर 2023 को मणिपुरी मैतेई रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी. रणदीप और लिन की पहली मुलाकात 2011 में नसीरुद्दीन शाह के थिएटर में हुई थी।Bollywood:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *