MP: थर्मल पावल प्लांट में राख के ढेर में दबने से मजदूर की दर्दनाक मौत, इलाके में मची सनसनी

MP: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर ज़िले में शनिवार को एक थर्मल पावर प्लांट के बांध पर राख का ढेर गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना सुबह उस समय हुई जब ज़िला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर डोंगरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनटीपीसी की विद्युत परियोजना के पास बांध पर एक ठेकेदार वाहन पर राख लाद रहा था। MP: 

Read also- Bollywood: रणदीप हुड्डा बनने वाले हैं पापा, एनिवर्सरी पर कपल ने दी गुड न्यूज

उप-विभागीय पुलिस अधिकारी रत्नेश मिश्रा ने बताया कि राख का ढेर गिर गया और एक जेसीबी चालक उसमें दब गया। बचावकर्मियों ने उसे बाहर निकालने में कामयाबी हासिल की, लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।MP: 

Read also- Crime News: गैंगस्टर हरसिमरन उर्फ बादल थाईलैंड से गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट के…

उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष थी और उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।ऐश डाइक” ताप विद्युत संयंत्रों से बड़ी मात्रा में कोयले की राख जमा करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक तटबंध होता है। संयंत्र से निकलने वाली राख का इस्तेमाल ईंटें बनाने में किया जाता है।MP: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *