Bigg Boss से बाहर होने के बाद छलका अशनूर कौर का दर्द, Tanya Mittal पर कही ये बात

Ashnoor Kaur

Ashnoor Kaur: रियलिटी टीवी शो ‘बिग बॉस 19’ में नजर आ रहीं अभिनेत्री अशनूर कौर शनिवार को घर से बाहर हो गईं। अशनूर ने इस पर निराशा जाहिर की, आखिर शो के फिनाले में अब कुछ ही वक्त जो है उन्होंने ये भी साफ किया कि ‘टिकट टू फिनाले’ टास्क के दौरान साथी प्रतियोगी तान्या मित्तल के साथ उनका झगड़ा अनजाने में हुआ था। वीकेंड का वार’ एपिसोड के दौरान मेहमान रितेश देशमुख और होस्ट सलमान खान की मौजूदगी में घर से बाहर हुईं कौर ने कहा कि वह अभी भी शो में अपने सफर के अचानक खत्म होने पर यकीन करने की कोशिश कर रही हैं। Ashnoor Kaur: 

Read Also-  Bollywood: कांतारा (A Legend Chapter) की नकल करने पर ट्रोल हुए रणवीर सिंह, ऋषभ शेट्टी से मांगी माफी

वहीं, शहबाज दोहरे निष्कासन में घर से बाहर होने वाले दूसरे प्रतियोगी थे।अशनूर ने ‘पीटीआई वीडियो’ से खास बातचीत में कहा, “दुख है क्योंकि फिनाले में बस कुछ ही दिन बचे थे और ये बहुत ही अचानक हुआ। मैं अभी भी यह समझने की कोशिश कर रही हूं कि क्या हुआ, कैसे हुआ। टास्क के दौरान प्रतियोगी तान्या मित्तल पर कथित तौर पर लकड़ी की तख्ती से हमला करने के कारण उन्हें शो से बाहर कर दिया गया था। Ashnoor Kaur

Read Also- Haryana News: कनाडा के राजदूत क्रिस्टोफर कूटर ने CM नायब सिंह सैनी से की मुलाकात

शारीरिक हिंसा पर शो की जीरो-टॉलरेंस नीति का उल्लंघन था। हालांकि कौर ने इस घटना को आकस्मिक थी। उन्होंने कहा, “ये जानबूझकर नहीं था। मैंने जाते समय और वीकेंड पर भी यही कहा था और मैं अब भी इस बात पर कायम हूं। तान्या को गलती से चोट लग गई। मेरा इरादा उसे चोट पहुंचाने का नहीं था।” Ashnoor Kaur: 

अशनूर ने एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने “झांसी की रानी”, “ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा” और “ये रिश्ता क्या कहलाता है” जैसे शो से पहचान बनाई। वो ‘संजू’ और ‘मनमर्जियां’ जैसी फिल्मों में भी दिखाई दी हैं। अशनूर और शहबाज के घर से बाहर होने के बाद, बिग बॉस 19 के टॉप 6 फाइनलिस्ट अमाल मलिक, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना और मालती चाहर हैं। ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर को होना है। Ashnoor Kaur

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *