इंडिगो विमान संकट के बीच केंद्र सरकार का एक्शन, किराया सीमा’ गाइडलाइंस जारी कर एयरलाइंस को दिए ये दिशा निर्देश

Indigo Plane Crisis: Central government takes action amid Indigo plane crisis, issues fare limit guidelines

Indigo Plane Crisis: इंडिगो विमान संकट (Indigo Plane Crisis:) के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। नागर विमानन मंत्रालय ने सभी एयरलाइंस को आदेश दिया है कि वे अब निर्धारित ‘किराया सीमा’ का पालन करें, जो तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं। ये सीमा तब तक लागू रहेंगी जब तक स्थिति पूरी तरह से सामान्य नहीं हो जाती।” नागर विमानन मंत्रालय ने आज इंडिगो एयरलाइन के ऑपरेशनल संकट पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी प्रभावित मार्गों पर हवाई किराए को विनियमित करने का आदेश दिया है।

 

मंत्रालय ने कहा कि कुछ एयरलाइनों द्वारा असामान्य रूप से अधिक किराए वसूले जाने की घटनाओं के बाद यह कदम उठाया गया है। मंत्रालय ने सभी एयरलाइनों को निर्देश जारी किया है कि वे अब निर्धारित किराया सीमा का सख्ती से पालन करें। यह कदम यात्रियों की रक्षा करने और उन्हें आर्थिक संकट से बचाने के लिए उठाया गया है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें तुरंत यात्रा की आवश्यकता है, जैसे कि वरिष्ठ नागरिक, छात्र और मरीज। Indigo Plane Crisis:

Read Also: टीम इंडिया को मिला 271 का लक्ष्य, डी कॉक के शतक के बावजूद बड़ा स्कोर नहीं बना पाई मेहमान टीम

यह फैसला उस समय लिया गया जब हवाई किराए में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण यात्रियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि वह एयरलाइनों और यात्रा प्लेटफार्मों के साथ मिलकर हवाई किराए पर निगरानी रखेगा। और किसी भी उल्लंघन के मामले में तुरंत कार्रवाई की जाएगी। यह सख्त आदेश तब तक लागू रहेगा जब तक स्थिति पूरी तरह से सामान्य नहीं हो जाती। मंत्रालय के इस कदम से यह संकेत मिलता है कि सरकार एयरलाइन सेक्टर में मूल्य निर्धारण पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए तैयार है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *