BiggBoss19 Winner: गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस 19 का खिताब

BiggBoss19 Winner

BiggBoss19 Winner: बिग बॉस 19 को गौरव खन्ना के रूप में अपना विजेता मिल गया है। ग्रैंड फिनाले में उनकी शानदार प्रदर्शन और दर्शकों के वोटिंग ने उन्हें विजेता बनाया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने फरहाना भट्ट को मात देकर ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया और शो के नए चैंपियन बनकर उभरे।

बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना की जीत ने फैंस में खुशी की लहर दौड़ा दी। शो के ग्रैंड फिनाले में रोमांच, ड्रामा और इमोशन का भरपूर मिश्रण देखने को मिला जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया।

Read Also: IndiGo Flight Cancellation: इंडिगो ने मुंबई और दिल्ली हवाई अड्डों पर 220 उड़ानें रद्द कीं

फाइनल मुकाबले में GK ने फरहाना भट्ट को मात देकर ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया और शो के नए चैंपियन बनकर उभरे। कड़ी टक्कर, तीखे मुकाबले और रोमांच से भरपूर सफर के बाद गौरव खन्ना ने अपनी शानदार खेल-रणनीति और दमदार व्यक्तित्व के दम पर बिग बॉस 19 का ख़िताब अपने नाम कर लिया है।

पूरे सीजन में उन्होंने अपनी रणनीति, शांत स्वभाव और मजबूत गेमप्ले से दर्शकों का दिल जीता। सोशल मीडिया पर उनके लिए बधाई संदेशों की भरमार है। BiggBoss19 Winner

Read Also: Indian Politics: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया पुस्तक “चुनौतियाँ मुझे पसंद हैं” का विमोचन

वहीं बिग बॉस 19 का खिताब जीतने के बाद गौरव खन्ना का कहना है कि मुझे जीत की महत्ता अभी तक समझ में नहीं आई है। रविवार को ट्रॉफी उठाने वाले गौरव खन्ना ने कहा कि उन्हें दर्शकों का काफी प्यार और सपोर्ट मिला। BiggBoss19 Winner

” मुझे सबसे ज्यादा जो बात पसंद आई वह यह थी कि मैं जरा भी नहीं बदला। जिस तरह मैं घर के अंदर गया था, बिल्कुल वैसा ही बाहर आया।लोगों ने इससे जुड़ाव महसूस किया। मैं घर के अंदर नहीं बदला, मैंने कुछ भी बनावटी नहीं किया, मैंने लोगों की सोच के मुताबिक काम नहीं किया।” BiggBoss19 Winner

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *