Remembering Legend: बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए सलमान खान

Remembering Legend

Remembering Legend: रियलिटी शो बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में धर्मेंद्र को याद करते हुए होस्ट सलमान खान मंच पर ही रो पड़े। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

शो में सलमान ने धर्मेंद्र के निधन को लेकर अपना दुख बयां किया और वह रोते हुए दिखे। भावुक होकर सलमान ने कहा, “हमने अपने ही-मैन को खो दिया। हमारे सबसे अद्भुत इंसान, धर्मेंद्र जी। मुझे नहीं लगता कि धरम जी से बेहतर कोई आदमी हो सकता है और जिस तरह उन्होंने जिदगी जी है- किंग साइज जी है, दिल खोलकर जी है।” Remembering Legend

Read Also: BiggBoss19 Winner: गौरव खन्ना ने जीता बिग बॉस 19 का खिताब

सलमान खान ने कहा, “उन्होंने 60 सालों तक मनोरंजन दिया। सनी, बॉबी जैसे बेटे दिए और सबसे अच्छी बात यह है कि जब से उन्होंने इंडस्ट्री जॉइन की और अब तक, बस काम ही करते रहे। उन्होंने हर तरह का रोल किया है- कॉमेडी, एक्शन। मेरा करियर ग्राफ हमेशा धर्मेंद्र जी को फॉलो करता आया है। वह मासूम चेहरा और ही-मैन की बॉडी लेकर आए थे और हमें खूब एंटरटेन किया। हम उन्हें हमेशा याद करेंगे। लव यू धरम पाजी।” Remembering Legend

उन्होंने कहा, “सबसे बड़ी बात यह है, उनका निधन 24 नवंबर को हुआ, जो मेरे पिता का जन्मदिन है और आज उनका जन्मदिन है, साथ ही मेरी मां का भी। अगर मैं इतना महसूस कर रहा हूं, तो सोचिए सनी और उनके परिवार पर क्या बीत रही होगी। दो अंतिम संस्कार ऐसे थे जो बेहद गरिमा के साथ किए गए, सूरज बड़जात्या की मां का और धरम जी का। Remembering Legend

Read Also: Vande Mataram Discussion: PM मोदी आज लोकसभा में वंदे मातरम् पर चर्चा शुरू करेंगे

उन्होंने उनकी प्रार्थना सभा इतनी शालीनता और सम्मान के साथ की। हर कोई रो रहा था, लेकिन फिर भी एक अनुशासन था, जीवन का उत्सव। बॉबी और सनी को सलाम। हर अंतिम संस्कार और प्रार्थना सभा इतनी ही खूबसूरती से होनी चाहिए।” Remembering Legend

हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। आज वे अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे। ऐसे में देओल परिवार अब मुंबई में उनका जन्मदिन मनाएगा। खास बात यह है कि इस दौरान उनके फैंस भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *