संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञ ने की पाकिस्तान से इमरान खान की हिरासत समाप्त करने की अपील

Pakistan: UN expert appeals to Pakistan to end Imran Khan's detention

Pakistan: संयुक्त राष्ट्र के एक विशेषज्ञ ने पाकिस्तान सरकार से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की “अमानवीय और अपमानजनक हिरासत स्थितियों” की रिपोर्टों पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई करने का आह्वान किया है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार निकाय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यातना पर संयुक्त राष्ट्र की विशेष प्रतिवेदक एलिस जिल एडवर्ड्स ने शुक्रवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून के तहत लंबे या अनिश्चितकालीन एकांत कारावास देना गलत है और जब यह 15 दिनों से अधिक समय तक चलता है, तो यह एक प्रकार की मनोवैज्ञानिक यातना है।  Pakistan

Read Also: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वॉकी-टॉकी ले जाने पर एक पर्यटक 6 महीने के लिए ब्लैकलिस्ट

एडवर्ड्स ने कहा कि मैं पाकिस्तानी अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का आह्वान करती हूं कि इमरान खान की हिरासत की स्थितियां अंतरराष्ट्रीय मानदंडों और मानकों का पूरी तरह से पालन करती हों। 73 वर्षीय खान अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अडियाला जेल में कई मामलों में बंद हैं।

उन्होंने कहा, “खान के एकांत कारावास को तत्काल खत्म किया जाना चाहिए। यह न केवल एक गैरकानूनी उपाय है, बल्कि लंबे समय तक एकांतवास उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक परिणाम ला सकता है।” Pakistan

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *