Crime News: रेवाड़ी में 10 माह की बच्ची से दुष्कर्म पर मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

Crime News:  रेवाड़ी में 10 माह की मासूम के साथ रेप का मामला सामने आया है। जो कमरे में खून से लथपथ पड़ी मिली। जिसे परिजन ने तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है। वही बच्ची के पिता ने आरोपी को फांसी देने की मांग की है। Crime News:
आपको बता दें कि घटना रेवाड़ी के यादव नगर की है। जहां बिहार का व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता था, यहीं पर पड़ोस में आरोपी युवक भी रहता है। आरोपी यूपी का रहने वाला है। सुबह के समय परिवार साथ में बैठकर रोटी खा रहा था। इसी दौरान आरोपी आया और बच्ची को लेकर कमरे में चला गया, जहां उसके साथ रेप किया और फिर छोड़कर फरार हो गया । बच्ची की रोने की आवाज सुनी तो मां दौड़ कर कमरे में गई तो देखा बच्ची खून से लथपथ कमरे में पड़ी है। जिसे लेकर ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहां बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।Crime News:
पुलिस  उप अधीक्षक  डॉ रविंद्र कुमार ने बताया कि यूपी के रहने वाले 35 से 40 वर्ष के युवक ने 10 माह की बच्ची के साथ  इस घटना को अंजाम दिया है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछता जारी है कि पहले कभी किसी बच्ची के साथ इस तरह की घटना को अंजाम ना दिया हो। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटा लिए हैं और आगे की  कार्रवाई जा रही है। बच्ची को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। बच्ची का अल्ट्रासाउंड व अन्य मेडिकल जांच की जा रही है।Crime News:
1 महीने में चालान पेश कर आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाने का काम किया जाएगा। सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष श्रुति शर्मा ने कहा कि बच्ची की मेडिकल करा दी गई है और जांच जारी है। परिवार को आर्थिक तौर पर मदद की जा रही है। बच्ची की स्वास्थ्य से लेकर खाने पीने तक की व्यवस्था सीडब्ल्यूसी  करेगी और जब तक बच्ची पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाती सारा खर्चा सीडब्ल्यूसी उठायेगी। सीडब्ल्यूसी सरकार से दरखास्त करती है कि ऐसे जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। पीड़ित पिता ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और सरकार से आरोपी को फांसी देने की मांग की है।Crime News:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *