UP: पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ कुख्यात इनामी बदमाश जुबैर, पुलिस ने बरामद किए अवैध शस्त्र

UP: बुलंदशहर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़ में एक कुख्यात इनामी बदमाश मारा गया। इस घटना में एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हुआ है। पुलिस ने ये जानकारी दी।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दिनेश कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि 20/21 दिसंबर की दरमियानी रात को पुलिस कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के स्याना मार्ग पर गश्त कर रही थी।इसी दौरान उसने मोटरसाइकिल से आ रहे दो लोगों को संदेह होने पर रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय पुलिस पर गोलियां चलाईं और भागने की कोशिश की। UP:

Read Also: घने कोहरे की वजह से उत्तर और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में ट्रेन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

उन्होंने बताया कि पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया और आसपास के अन्य थानों को भी इसकी सूचना दी। बदमाश सेल्टन बम्बा रोड पर पहुंचे तो सामने से गुलावठी थाने की पुलिस भी आ गई।बदमाशों ने खुद को घिरता देखते हुए पुलिस पर दोबारा गोलियां चलाईं। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में चलाई गई गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।UP:

Read Also: UP: बलिया पुलिस को आयुष यादव मर्डर केस में मिली सफलता, पांच आरोपी मुठभेड़ में घायल

एसएसपी ने बताया कि मारे गए बदमाश की पहचान मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके के रहने वाले आजाद उर्फ पीटर उर्फ जुबेर (35) के रूप में की गई है।इस मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से एक पिस्तौल और कुछ कारतूस बरामद किए हैं। UP:

उन्होंने बताया कि आजाद पर मेरठ, बिजनौर, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, जौनपुर के साथ-साथ दिल्ली और उत्तराखंड के हल्द्वानी में डकैती, लूट और चोरी समेत विभिन्न जघन्य मामलों के 40 से ज्यादा मामले दर्ज थे। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आजाद का एक साथी भाग गया। पुलिस की तीन टीम का गठन कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।UP:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *