Jhajjar: हरियाणा में कांग्रेस का हल्ला बोल, पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Jhajjar: केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के शासनकाल से गरीबों और मजदूरों के हित में चलाई जा रही मनरेगा योजना का नाम केंद्र सरकार द्वारा बदले जाने के फैसले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। Jhajjar:

Read Also: Himachal: शिमला में दिसंबर के महीने में ठंड नदारद, लोगों को सर्दियों में भी हो रहा है गर्मी का अहसास

इसी के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने सड़कों पर उतरकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। रविवार को झज्जर शहर के अंबेडकर चौक पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथों में महात्मा गांधी की तस्वीरें लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष संजय यादव ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जानबूझकर महात्मा गांधी के नाम को योजनाओं से हटाकर उनके योगदान को कम आंकने का प्रयास कर रही है। Jhajjar:

Read Also:  Assam: ब्रह्मपुत्र क्रूज पर PM मोदी ने छात्रों से परीक्षा पे की चर्चा, 25 छात्र हुए शामिल

कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि भाजपा की संकीर्ण मानसिकता के कारण आज महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) से महात्मा गांधी का नाम हटाया गया है। उन्होंने कहा कि यह योजना कांग्रेस सरकार के समय से गरीब मजदूरों को रोजगार देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है और इससे करोड़ों परिवारों को लाभ मिला है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब विश्व के 100 से अधिक देशों में महात्मा गांधी की प्रतिमाएं स्थापित हैं और उनके नाम पर सड़कें हैं,तो फिर भारत में ही उनके नाम को योजनाओं से क्यों हटाया जा रहा है। Jhajjar:

संजय यादव ने इस फैसले को केंद्र सरकार का गलत और दुर्भाग्यपूर्ण कदम बताया और कहा कि कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ लगातार आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया,तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। Jhajjar:

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *