UP: सहारनपुर फायरिंग रेंज में विस्फोट से सेना के चार जवान घायल, मची अफरा-तफरी

UP:

UP: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान अचानक विस्फोट होने से सेना के चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को ये जानकारी दी। UP:

Read Also: UP: डेढ़ साल तक दर्द से तड़पती रही महिला, डॉक्टर ने महिला के पेट में छोड़ा कपड़ा

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने ‘पीटीआई-वीडियो’ को बताया कि घटना शनिवार शाम मिर्जापुर थाना क्षेत्र में आरक्षित बडकला फायरिंग रेंज में उस वक्त की है जब अभ्यास के दौरान हुए विस्फोट में सेना के चार जवान घायल हो गए।उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही थाना मिर्जापुर और बेहट पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल जवानों को तुरंत बेहट के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। UP:

Read Also:  UP: बागपत में खाप पंचायत ने सुनाया गजब फरमान, बच्चों के मोबाइल रखने पर लगाया पाबंदी

जैन ने बताया कि दो जवानों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि घायल जवानों की पहचान सुरेश (45), पवित्र (35), दीपक (27) और प्रवीण (30) के रूप में हुई है।इनमें दीपक और सुरेश का इलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।जैन ने बताया कि सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने यह जानकारी दी है कि चारों जवान सुरक्षित हैं और उनका समुचित इलाज किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है ताकि हादसे की घटना की सही जानकारी मिल सके। UP:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *