Sports News: विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर PM ने अर्जुन एरिगैसी को दी बधाई

 Sports News:

Sports News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर अर्जुन एरिगैसी को बुधवार को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता देश के युवाओं को प्रेरित करेगी।प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘शतरंज के क्षेत्र में भारत की सफलता जारी है! Sports

Read also- Sirsa News: सर्दी और घने कोहरे को देखते हुए परिवहन विभाग ने चालकों को दिए दिशा-निर्देश

हाल में एफआईडीई रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के बाद, दोहा में आयोजित एफआईडीई विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने के लिए अर्जुन एरिगैसी को बधाई।’पीएम मोदी ने कहा, ‘‘ उनका कौशल, धैर्य और जुनून अनुकरणीय है। उनकी सफलताएं हमारे युवाओं को प्रेरित करती रहेंगी। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।’’ Sports News:

Read also- विकसित गुरुग्राम महारैली में CM सैनी का बड़ा संदेश, 113 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

भारत के शीर्ष ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने अपने मजबूत एंडगेम और त्वरित गणना करने के कौशल का शानदार नमूना पेश करते हुए विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को हराकर विश्व ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप के पहले दिन संयुक्त बढ़त हासिल की।इसके बाद एरिगैसी ने एक अन्य शीर्ष ग्रैंडमास्टर नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव को भी हराया और तीन अन्य गेम ड्रॉ किए। Sports News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *