Dhaka: विदेश मंत्री जयशंकर ने तारिक रहमान से की मुलाकात, PM मोदी का सौंपा पत्र

Dhaka:

Dhaka: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पत्र सौंपा। जयशंकर पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में शमिल होने के लिए यहां पहुंचे हैं।Dhaka: 

Read also- Haryana News: गोहाना फैक्ट्री में चोरी होने से मची सनसनी, CCTV में कैद हुआ शातिर चोर

ढाका पहुंचने के तुरंत बाद जयशंकर ने बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष और जिया के सबसे बड़े बेटे रहमान से मुलाकात की और तीन दशकों से अधिक समय तक देश की राजनीति पर अपना दबदबा बनाए रखने वाली इस महान नेता के निधन पर भारत की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में कहा, ‘‘मैंने उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र सौंपा। मैंने भारत सरकार और जनता की ओर से गहरी संवेदना व्यक्त की।’’ Dhaka: 

Read also-  Kerala: सोशल मीडिया में नफरत फैलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी रोशिदुल गिरफ्तार

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘ मैंने विश्वास व्यक्त किया कि बेगम खालिदा जिया के दृष्टिकोण और मूल्य हमारी साझेदारी के विकास में मार्गदर्शक बनेंगे। मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने जिया के निधन पर शोक व्यक्त किया था। तीन बार प्रधानमंत्री रहीं और लंबे समय तक बीएनपी की अध्यक्ष रहीं जिया का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को ढाका में निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं।Dhaka: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *